अतिक्रमण-मुक्त शहर और सुगम यातायात के लिए दरभंगा में उच्च-स्तरीय बैठक, जिलाधिकारी ने दिए कड़े निर्देश, विशेष अभियान और रूट डायवर्जन लागू
अतिक्रमण-मुक्त शहर और सुगम यातायात के लिए दरभंगा में उच्च-स्तरीय बैठक, जिलाधिकारी ने दिए कड़े निर्देश, विशेष अभियान और रूट डायवर्जन लागू
अतिक्रमण-मुक्त शहर और सुगम यातायात के लिए दरभंगा में उच्च-स्तरीय बैठक, जिलाधिकारी ने दिए कड़े निर्देश, विशेष अभियान और रूट डायवर्जन लागू
दस्तक 7मीडिया ,दरभंगा /
समाहरणालय परिसर में जिलाधिकारी श्री कौशल कुमार की अध्यक्षता में नगर निगम क्षेत्र को अतिक्रमण-मुक्त बनाने तथा यातायात व्यवस्था सुधारने को लेकर महत्वपूर्ण समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में शहर की वर्तमान स्थिति की विस्तृत समीक्षा की गई और सभी संबंधित विभागों को कठोर निर्देश दिए गए।
अतिक्रमण हटाने के लिए विशेष पुलिस टीम का गठन
जिलाधिकारी ने दरभंगा टावर, इनकम टैक्स चौराहा, लोहिया चौक समेत भीड़भाड़ वाले क्षेत्रों में विशेष अभियान चलाने का निर्देश दिया।
सड़क और फुटपाथ पर अवैध कब्जे, दुकानें, ठेला-फेरी आदि पर तत्काल कार्रवाई का आदेश दिया गया।
यातायात नियमों के उल्लंघन पर कड़ी कार्रवाई
डीएम ने जिला परिवहन पदाधिकारी और यातायात पुलिस को सघन जांच अभियान चलाने का निर्देश दिया। इन उल्लंघनों पर विशेष फोकस रहेगा
• बाइक पर ट्रिपल लोडिंग
• बिना हेलमेट वाहन चलाना
• सड़क किनारे अनियमित पार्किंग
इन पर कड़ी कार्रवाई और जुर्माना सुनिश्चित करने को कहा गया।
रूट डायवर्जन लागू
यातायात को सुचारू रखने के लिए कुछ मार्गों में परिवर्तन किया गया
• लहेरियासराय टावर कर्पूरी चौक मार्ग पर बाइक ले जाने पर प्रतिबंध
• नाका-06 से लोहिया चौक की ओर बाइक प्रवेश पर रोक
वाहन चालक वैकल्पिक मार्गों का उपयोग करेंगे—लोहिया चौक होते हुए कर्पूरी चौक अथवा लहेरियासराय मार्ग।
ऑटो–टोटो संचालन पर सख्ती
जिला परिवहन पदाधिकारी को सभी ऑटो के परमिट की सघन जांच का निर्देश दिया गया।
ऑटो-टोटो संघ के साथ बैठक कर निर्धारित रूट,किराया नियमन, सुरक्षित परिचालन के कठोर अनुपालन पर बल दिया गया।
सड़क डीमार्केशन का निर्देश
पथ निर्माण विभाग को लोहिया चौक से एकमी घाट तक सड़क का डीमार्केशन करने का निर्देश दिया गया ताकि सड़क चौड़ीकरण और अतिक्रमण-नियमन कार्य तेज किया जा सके।
जिलाधिकारी ने आम नागरिकों, वाहन चालकों और व्यवसायियों से आग्रह किया कि“शहर को स्वच्छ, सुरक्षित और अतिक्रमण-मुक्त बनाने में प्रशासन का सहयोग करें। यातायात नियमों का पालन हर नागरिक का कर्तव्य है।”
बैठक में वरीय पुलिस अधीक्षक जगुनाथ रड्डी जला रेडडी , नगर पुलिस अधीक्षक अशोक कुमार चौधरी, नगर आयुक्त राकेश कुमार गुप्ता, अनुमंडल पदाधिकारी (सदर) विकास कुमार, सभी थानाध्यक्ष एवं संबंधित विभागों के पदाधिकारी उपस्थित रहे।