गायघाट में एसडीएम पूर्वी तुषार कुमार लोमा और बोआरीडीह पंचायत में पैक्स गोदाम का जांच करने पहुंचे। यह जांच धान अधिप्राप्ति को लेकर किया गया है।एसडीएम तुषार कुमार ने धान खरीदारी को लेकर प्रखण्ड के कई पैक्स गोदाम की जांच की।जांच के दौरान एसडीएम ने बताया कि गायघाट में धान क्रय को बढ़ाने के उद्देश्य से विभिन्न गोदाम की जांच की जा रही है।