अब तक केस लोड और क्राइम कंट्रोल को लेकर थाना प्रभारी पर अतिरिक्त दबाव था, लेकिन नई नियुक्तियों से अनुसंधान और सुपरविजन प्रक्रिया सुचारू होगी। एसएसपी ने निर्देश दिया है कि आदेश प्राप्त होने के 24 घंटे के भीतर सभी पदाधिकारी अपने-अपने थाना में फिजिकल रूप से कागजी प्रक्रिया पूरी कर पदभार ग्रहण करें और इसकी सूचना संबंधित वरीय अधिकारी को दें।