वरीय पुलिस अधीक्षक, दरभंगा का लहेरियासराय थाना में औचक निरीक्षण ,कई अहम निर्देश जारी

दस्तक 7मीडिया /दरभंगा 

वरीय पुलिस अधीक्षक द्वारा  लहेरियासराय थाना का औचक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान थाना में संधारित विभिन्न महत्वपूर्ण पंजियों—दागी पंजी, अपराध पंजी, जेल से छूटे अपराधियों की पंजी, केस डिस्पोजल, दैनिकी पंजी, ओ0डी0 पंजी, गुंडा पंजी, अपराध अनुसंधान पंजी सहित अन्य अभिलेखों की गहन जांच की गई।

निरीक्षण के पश्चात उपस्थित पुलिस पदाधिकारियों को वरीय पुलिस अधीक्षक द्वारा निम्नलिखित महत्वपूर्ण दिशा-निर्देश दिए गए।

जारी किए गए प्रमुख निर्देश 

लंबित कांडों के त्वरित निष्पादन हेतु सभी पुलिस पदाधिकारियों को स्पष्ट निर्देश।
कांडों में अविलंब गिरफ्तारी सुनिश्चित करने का आदेश।
विधि-व्यवस्था के सुदृढ़ संधारण हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश जारी।
थाना में संधारित सभी प्रकार की पंजियों एवं लंबित मामलों की विस्तृत समीक्षा कर अनुपालन हेतु आवश्यक निर्देश दिए गए।
PC समीक्षा के दौरान समन, BW, NBW, इश्तिहार एवं कुर्की पंजी का निरीक्षण किया गया।
लंबित समन, BW, NBW की प्राप्ति के 15 दिनों के भीतर तामिला सुनिश्चित करने का निर्देश।
इश्तिहार एवं कुर्की की प्राप्ति के 03 दिनों के अंदर तामिला करने का आदेश।
थाना परिसर में साफ–सफाई एवं सुव्यवस्थित रख-रखाव सुनिश्चित करने को कहा गया।
हाजत सुरक्षा का निरीक्षण कर सुरक्षा व्यवस्था को और मजबूत करने हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।