मानवाधिकार दिवस पर दरभंगा में जागरूकता कार्यक्रमों की श्रृंखला, न्यायाधीश ने दिलाई शपथ
मानवाधिकार दिवस पर दरभंगा में जागरूकता कार्यक्रमों की श्रृंखला, न्यायाधीश ने दिलाई शपथ
मानवाधिकार दिवस पर दरभंगा में जागरूकता कार्यक्रमों की श्रृंखला, न्यायाधीश ने दिलाई शपथ
दस्तक 7मीडिया /दरभंगा
बिहार मानव अधिकार आयोग एवं बिहार राज्य विधिक सेवा प्राधिकार के निर्देश पर मानवाधिकार दिवस के अवसर पर जिला विधिक सेवा प्राधिकार, दरभंगा की ओर से विविध जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए गए।
न्यायालय परिसर में आयोजित मुख्य कार्यक्रम में जिला एवं अपर सत्र न्यायाधीश प्रथम संतोष कुमार पाण्डेय ने न्यायिक पदाधिकारियों, अधिवक्ताओं, न्यायालय कर्मियों तथा पारा विधिक स्वयंसेवकों को मानवाधिकार संरक्षण की शपथ दिलाई। उन्होंने सभी नागरिकों के मानवाधिकारों की बिना किसी भेदभाव के रक्षा करने की अपील की।
उधर, जिला विधिक सेवा प्राधिकार की सचिव आरती कुमारी के नेतृत्व में मंडल कारा में बंदियों के बीच मानवाधिकार और विधिक जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। सचिव ने बताया कि भारतीय संविधान में मानवाधिकारों की सुरक्षा के लिए कई विशेष प्रावधान दिए गए हैं। समानता, स्वतंत्रता, शोषण के विरुद्ध सुरक्षा, धार्मिक एवं सांस्कृतिक अधिकार जैसे मौलिक अधिकार सभी नागरिकों को समान रूप से प्राप्त हैं।
उन्होंने कहा कि मानवाधिकारों की रक्षा के लिए सर्वोच्च न्यायालय एवं उच्च न्यायालयों को विशेष शक्तियाँ प्रदान की गई हैं। आम नागरिकों की तरह काराधीन बंदियों को भी गरिमापूर्ण जीवन जीने का पूर्ण अधिकार प्राप्त है।
सचिव ने बताया कि मानवाधिकारों एवं कर्तव्यों के प्रति आमजन को संवेदनशील बनाने हेतु विभिन्न विद्यालयों में भी जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए गए हैं।