अंतरराष्ट्रीय मानवाधिकार दिवस पर दरभंगा में सम्मान समारोह का आयोजन,
संगठन ने मुख-बधिर विद्यालय के बच्चों में किए सामग्री वितरण

दस्तक 7मीडिया,सदर /दरभंगा 

अंतरराष्ट्रीय मानवाधिकार दिवस के अवसर पर भारतीय मानवाधिकार सुरक्षा संगठन द्वारा भव्य कार्यक्रम सह सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम दरभंगा के होटल एपी पैलेस में आयोजित हुआ जिसकी अध्यक्षता प्रदेश अध्यक्ष मनोज कुमार ने की।

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में संगठन के राष्ट्रीय सचिव पुरेंद्र कुमार, मुख्य प्रवक्ता एवं विधि सलाहकार सह अधिवक्ता उदय लालदेव उपस्थित रहे। मंच संचालन सुमित कुमार ने किया तथा कार्यक्रम के सुचारू संचालन में मनोहर कुमार झा, डॉ. विजय कुमार सक्सेना, ललित यादव सहित कई पदाधिकारी सक्रिय रहे।

मुख्य प्रवक्ता उदय लालदेव ने अपने संबोधन में कहा कि मानवाधिकार संरक्षण तभी संभव है जब हम स्वयं किसी दूसरे के अधिकारों का उल्लंघन न करें। संगठन शोषित, वंचित एवं गरीबों के न्याय के लिए सदैव समर्पित है।

कार्यक्रम के दौरान संगठन के दर्जनों पदाधिकारियों एवं सदस्यों को उत्कृष्ट कार्य के लिए सम्मानित किया गया।
इसके उपरांत संगठन के द्वारा मुख-बधिर विद्यालय में 51 बच्चों के बीच कॉपी, कलम, पेंसिल, कटर, बिस्कुट एवं चॉकलेट का वितरण किया गया।

कार्यक्रम में संगठन के कई पदाधिकारी मौजूद रहे जिनमें—
प्रदेश अध्यक्ष शिक्षा प्रकोष्ठ सजल यादव, प्रमंडल अध्यक्ष मनोज कुमार कर्ण, जिला अध्यक्ष (दिव्यांग प्रकोष्ठ) जितेंद्र कुमार, जिला संयोजक विजय कुमार कर्ण, जिला सचिव संजय कुमार, जिला महासचिव नवोद कुमार सिंह, जिला महिला प्रकोष्ठ सचिव प्रतिभा कुमारी, महिला प्रकोष्ठ मधुबनी जिला सचिव विजेता झा, युवा प्रकोष्ठ जिला उपाध्यक्ष नरेश कुमार, स्वास्थ्य प्रकोष्ठ जिला अध्यक्ष दीपक कुमार, सदस्य विजय कुमार सहनी, सदर सचिव शत्रुघ्न पासवान, उमाकांत, प्रमोद शाह, उषा सिंह, अजीत कुमार मिश्रा, राजकुमार, ऋषि झा, सत्यनारायण, मालती देवी, विकास कुमार शर्मा, नाजिया परवीन, अमरजीत मंडल, संजय कुमार शाह, अजय कुमार, बैजनाथ दास सहित कई सदस्य उपस्थित रहे।