समेकित बाल विकास (आईसीडीएस) योजनाओं की विस्तृत समीक्षा,एफआरएस स्टेटस पर नाराज़गी, लंबित कार्यों को पूरा करने का निर्देश

दस्तक 7मीडिया /दरभंगा 

समाहरणालय स्थित बाबा साहेब डॉ. भीमराव अंबेडकर सभागार में जिलाधिकारी दरभंगा श्री कौशल कुमार की अध्यक्षता में समेकित बाल विकास (ICDS) योजनाओं की समीक्षा बैठक आयोजित की गई।
बैठक में जिला प्रोग्राम पदाधिकारी (आईसीडीएस), सभी प्रखंड के बाल विकास परियोजना पदाधिकारी (सीडीपीओ) तथा सभी महिला पर्यवेक्षिकाएं शामिल हुई।

समीक्षा के दौरान जिलाधिकारी ने FRS स्टेटस की धीमी प्रगति पर असंतोष जताया। उन्होंने निर्देश दिया कि संबंधित महिला पर्यवेक्षिकाओं की पहचान कर सभी लंबित कार्यों को शत-प्रतिशत पूरा करना सुनिश्चित किया जाए।

 SAM पोर्टल अपडेट और स्वास्थ्य परीक्षण पर सख्त निर्देश

जिलाधिकारी ने कहा कि
• बच्चों का वजन और ऊंचाई का नियमित परीक्षण अनिवार्य रूप से किया जाए।
• SAM पोर्टल पर सभी जानकारी समय पर और सही तरीके से अपडेट की जाए।
• पोर्टल पर दर्ज त्रुटियों का त्वरित समाधान किया जाए।

 कार्य योजना एवं निरीक्षण व्यवस्था मजबूत करने के निर्देश

• सभी महिला पर्यवेक्षिकाओं को आंगनबाड़ी केंद्रवार कार्य योजना तैयार करने का आदेश।
• जिला प्रोग्राम पदाधिकारी को प्रतिदिन परियोजना-वार समीक्षा करने का निर्देश।
• कार्य में लापरवाही बरतने वालों के विरुद्ध सीडीपीओ द्वारा लिखित सूचना डीपीओ को भेजने का आदेश।
• लापरवाह सेविकाओं/पर्यवेक्षिकाओं को टर्मिनेट किए जाने की चेतावनी।

 प्रधानमंत्री मातृत्व वंदना योजना

जिलाधिकारी ने लाभार्थियों का शत-प्रतिशत कवरेज सुनिश्चित करने और पर्यवेक्षिकाओं को समय पर प्रतिवेदन उपलब्ध कराने का निर्देश दिया।

 सेविका/सहायिका के अनुग्रह अनुदान पर त्वरित कार्रवाई

जिलाधिकारी ने कहा कि किसी सेविका/सहायिका की मृत्यु की स्थिति में एक सप्ताह के भीतर अनुग्रह अनुदान राशि हेतु प्रतिवेदन जिला कार्यालय भेजा जाए।आंगनबाड़ी केंद्रों के निरीक्षण पर विशेष जोर

सभी सीडीपीओ, पर्यवेक्षिका एवं डीपीओ को शत-प्रतिशत केंद्रों का निरीक्षण सुनिश्चित करने का निर्देश।
जर्जर केंद्रों की रिपोर्ट शीघ्र जमा करने को कहा गया।
प्रत्येक पंचायत में नए केंद्रों हेतु उपयुक्त जमीन का चिन्हांकन कर रिपोर्ट देने का निर्देश दिया गया।

 योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन पर कड़ा रुख

जिलाधिकारी ने कहा
“आईसीडीएस योजनाओं के क्रियान्वयन में किसी भी प्रकार की ढिलाई बर्दाश्त नहीं की जाएगी। जिला स्तरीय अधिकारियों द्वारा भी केंद्रों का निरीक्षण किया जाएगा। निरीक्षण बढ़ाएं और गुणवत्ता के साथ योजनाओं को लागू करें।”

बैठक में उप निदेशक जनसंपर्क श्री सत्येंद्र प्रसाद, जिला प्रोग्राम पदाधिकारी (आईसीडीएस) श्रीमती चांदनी सिंह, सभी सीडीपीओ एवं महिला पर्यवेक्षिकाएं उपस्थित रहीं।