मानवाधिकार दिवस पर दरभंगा समाहरणालय में शपथ ग्रहण समारोह आयोजित
मानवाधिकार दिवस पर दरभंगा समाहरणालय में शपथ ग्रहण समारोह आयोजित
मानवाधिकार दिवस पर दरभंगा समाहरणालय में शपथ ग्रहण समारोह आयोजित
दस्तक 7मीडिया /दरभंगा
अंतर्राष्ट्रीय मानवाधिकार दिवस के अवसर पर मंगलवार को दरभंगा समाहरणालय स्थित बाबा साहेब डॉ. भीमराव अम्बेडकर सभागार में मानवाधिकार संरक्षण को लेकर शपथ ग्रहण समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता जिलाधिकारी कौशल कुमार ने की।
कार्यक्रम की शुरुआत मानवाधिकारों के महत्व तथा भारतीय संविधान में प्रदत्त मौलिक अधिकारों पर चर्चा के साथ हुई। इसके बाद जिलाधिकारी ने उपस्थित अधिकारियों, कर्मचारियों एवं समाहरणालय परिसर में मौजूद कर्मियों को मानवाधिकारों के संरक्षण, संवर्धन और पालन का शपथ दिलाया।
अपने संबोधन में जिलाधिकारी ने कहा कि मानवाधिकार प्रत्येक नागरिक का मूल अधिकार है, जिसका सम्मान और संरक्षण करना हम सभी का नैतिक एवं संवैधानिक कर्तव्य है। उन्होंने अधिकारियों से अपील की कि शासन-प्रशासन की सभी गतिविधियों में मानवाधिकारों का पूर्ण अनुपालन सुनिश्चित किया जाए, ताकि समाज के प्रत्येक वर्ग को न्याय, समानता और सम्मान मिल सके।
कार्यक्रम के समापन पर सभी उपस्थित लोगों ने मानवाधिकारों के प्रति अपनी प्रतिबद्धता दोहराते हुए समाज में जागरूकता फैलाने का संकल्प लिया।
इस अवसर पर अपर समाहर्ता (विभागीय जांच) राकेश कुमार, उप निदेशक जनसंपर्क सत्येंद्र प्रसाद, जिला भू-अर्जन पदाधिकारी बालेश्वर प्रसाद, उप निर्वाचन पदाधिकारी सुरेश कुमार सहित समाहरणालय के अन्य पदाधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित थे।