तेरह दिसंबर को होनेवाले राष्ट्रीय लोक अदालत की सफलता को सुनिश्चित करने के लिए अपर मुख्य न्यायिक दण्डाधिकारी नरेश महतो ने न्यायिक पदाधिकारियों एवं अधिवक्ता संघ के सदस्यों के साथ की बैठक

दस्तक7मिडिया,विधि संवाददाता, बिरौल।

शनिवार तेरह दिसंबर को होनेवाले राष्ट्रीय लोक अदालत की सफलता को सुनिश्चित करने के लिए अपर मुख्य न्यायिक दण्डाधिकारी नरेश महतो ने न्यायिक पदाधिकारियों एवं अधिवक्ता संघ के सदस्यों के साथ बैठक की। उन्होंने कहा कि बिरौल स्थित विभिन्न न्यायालयों से पंद्रह सौ से अधिक सुलह योग्य मुकदमों के पक्षकारों को नोटिस जारी किया गया है। वहीं विभिन्न बैंकों के आठ सौ ऋणसंबधी मामलों के पक्षकारों को नोटिस भेजा गया है। एसीजेएम श्री महतो ने अधिवक्ता संघ के सदस्यों से लोक अदालत में पूर्ण सहयोग करने की बात कही ताकि अधिक से अधिक मामलों का निष्पादन हो सके। अनुमंडल न्यायिक दण्डाधिकारी सह सचिव, अनुमंडल विधिक सेवा समिति प्रियांशु राज ने कहा कि लोक अदालत की तैयारी जोरों पर है। पक्षकारों की सहुलियत के लिए विशेष तैयारियां की जा रही है। पिछले लोक अदालतों की तुलना में बेहतर प्रदर्शन करने का प्रयास किया जा रहा है। सभी के सहयोग से हीं यह आयोजन सफल होगा। बैठक में सिविल जज राजू कुमार साह, न्यायिक मजिस्ट्रेट प्रथम श्रेणी पप्पू कुमार पंडित एवं अंकिता, अधिवक्ता संघ के अध्यक्ष बच्चे लाल झा, महासचिव राज कपूर पाण्डेय, अधिवक्ता सदस्य उत्तम चौपाल, प्रशासनिक प्रतिनिधि विजय कुमार श्रीवास्तव मौजूद थे।