नगर थाना में वरीय पुलिस अधीक्षक की जनसुनवाई, शिकायतों के त्वरित समाधान का निर्देश
नगर थाना में वरीय पुलिस अधीक्षक की जनसुनवाई, शिकायतों के त्वरित समाधान का निर्देश
नगर थाना में वरीय पुलिस अधीक्षक की जनसुनवाई, शिकायतों के त्वरित समाधान का निर्देश
दस्तक 7मीडिया /दरभंगा
वरीय पुलिस अधीक्षक द्वारा नगर थाना परिसर में जनसुनवाई का आयोजन किया गया। इस दौरान एसएसपी ने एक-एक शिकायतकर्ता की बात को ध्यानपूर्वक सुना और उनकी समस्याओं के त्वरित समाधान के लिए संबंधित पदाधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए।
जनसुनवाई के दौरान एसएसपी ने स्पष्ट रूप से कहा कि प्रत्येक शिकायत का समाधान वैधानिक प्रक्रिया के तहत सात दिनों के अंदर हर हाल में सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने अधिकारियों को चेतावनी देते हुए कहा कि किसी भी प्रकार की लापरवाही या विलंब बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
एसएसपी ने बताया कि जनसुनवाई का मुख्य उद्देश्य आमजन की समस्याओं का शीघ्र और प्रभावी समाधान करना है ताकि पुलिस के प्रति लोगों का विश्वास और मजबूत हो। उन्होंने कहा कि यह जनसुनवाई प्रक्रिया आगे भी नियमित रूप से जारी रहेगी, जिससे लोगों की समस्याओं को सीधे सुना जा सके और मौके पर ही समाधान की दिशा में पहल हो।
जनसुनवाई में कई शिकायतकर्ता उपस्थित रहे और अपनी समस्याएँ रखीं, जिन पर तत्काल कार्रवाई हेतु आदेश दिए गए।
जिलाधिकारी की अध्यक्षता में मुख्यमंत्री शहरी समग्र विकास योजना की समीक्षात्मक बैठक
तेरह दिसंबर को होनेवाले राष्ट्रीय लोक अदालत की सफलता को सुनिश्चित करने के लिए अपर मुख्य न्यायिक दण्डाधिकारी नरेश महतो ने न्यायिक पदाधिकारियों एवं अधिवक्ता संघ के सदस्यों के साथ की बैठक