बिहार पुलिस मुख्यालय ने जारी की बड़ी स्थानांतरण सूची,

सेवानिवृत्ति निकटता के आधार पर 146 पुलिसकर्मियों का तबादला, कई यथावत

दस्तक 7मीडिया /दरभंगा 

बिहार पुलिस मुख्यालय (कार्मिक एवं कल्याण प्रभाग) ने सोमवार को सेवानिवृत्ति की निकटता के आधार पर बड़ी स्थानांतरण सूची जारी की। आदेश संख्या एल-2/52-05-09-2025/-300 के तहत कुल 146 पुलिस पदाधिकारियों/कर्मियों के स्थानान्तरण/पदस्थापन को स्वीकृति दी गई है। यह फैसला 05 दिसंबर 2025 को आयोजित स्थानांतरण समिति की बैठक में लिया गया था, जिसमें मंत्रिमंडल सचिवालय एवं समन्वय विभाग के 01.03.2007 तथा बिहार पुलिस हस्तक नियम-778 (iii) का अनुपालन किया गया।

मुख्यालय के अनुसार, स्थानान्तरण कर्मियों द्वारा समर्पित विकल्प, अभ्यावेदन, अनुशंसा के आधार पर किया गया है। चूँकि ये स्थानांतरण सेवानिवृत्ति-आधारित हैं, इसलिए किसी प्रकार का यात्रा/स्थानांतरण भत्ता देय नहीं होगा।

ऑप्शन आधारित स्थानांतरण, इकाई-स्थापन के अनुरोध खारिज

मुख्यालय ने स्पष्ट किया है कि जिन कर्मियों ने केवल “इकाई में पदस्थापन” का अनुरोध किया था, उनके आवेदन अस्वीकृत कर दिए गए। वहीं, गृह जिला/ऐच्छिक स्थान के आवेदन पर समिति ने विचार कर निर्णय लिया है।

आयुद्धिक निरीक्षक स्तर के पदाधिकारियों पर भी समिति ने case-to-case विचार किया, क्योंकि यह पद जिला स्तर पर नहीं बल्कि क्षेत्र/कार्यालय आधारित होते हैं।

स्थानांतरण आदेश की प्रमुख बातें

• 01 वर्ष के भीतर सेवानिवृत्त होने वाले कर्मियों को स्वैच्छिक स्थान पर पदस्थापन
• 02 वर्ष या उससे कम अवधि बचे कर्मियों को गृह जिला में स्थानांतरण का लाभ
• जिलाध्यक्षों को सेवाभिलेख जाँचने के बाद ही जिलादेश निर्गत करने का निर्देश
• रिक्तियों में यदि कोई कठिनाई हो तो संबंधित क्षेत्रीय आईजी/डीआईजी मुख्यालय को अवगत कराएँ
• जिनका स्थानांतरण पूर्व में हो चुका और योगदान दे चुके हैं, उन्हें नये स्थल पर विरमित किया जाएगा

परिशिष्ट–‘क’: स्वीकृत स्थानांतरण सूची की प्रमुख प्रविष्टियाँ

(मुख्य बिंदु रूप में, पूरी सूची यथावत नीचे दी गई है)

कुछ महत्वपूर्ण स्थानांतरण — संक्षेप में
• ललन पासवान (पु.नि.) – सुपौल से मधुबनी
• छोटेलाल राम (प्रा. पु.नि.) – खगड़िया से बक्सर
• किशोरी सहचरी (पु.नि.) – दरभंगा से पटना
• अमित प्रसाद (पु.अ.नि.) – दरभंगा से रोहतास
• जगरनाथ यादव (पु.अ.नि.) – वैशाली से दरभंगा
• सुनिल कुमार (पु.अ.नि.) – कटिहार से नालंदा
• लालबहादुर पासवान (पु.अ.नि.) – पूर्णिया से मधुबनी
• रेणु कुमारी (पु.अ.नि.) – मुंगेर से पटना
• जुबैर अहमद (पु.अ.नि.) – पटना से बक्सर
• विपीन प्रसाद सिंह (पु.अ.नि.) – वैशाली से रोहतास
• रामलखन प्रसाद (स०अ०नि०) – पटना से मुजफ्फरपुर
• नंद कुमार मांझी (पु.अ.नि.) – सारण से सीतामढ़ी
• अनुराधा कुमारी (स.अ.नि.) – मुंगेर से सिवान
• कमल किशोर ठाकुर (हवलदार) – रेल कटिहार से बांका