हर्ष फायरिंग बना सकती है खुशियों को मातम,पुलिस ने किया जागरूकता अपील

दस्तक 7मीडिया /दरभंगा 

वैवाहिक समारोह, सांस्कृतिक कार्यक्रम, आर्केस्ट्रा शो और अन्य उत्सवों में की जाने वाली हर्ष फायरिंग (अविवेकपूर्ण celebratory firing) एक खतरनाक प्रवृत्ति बन चुकी है। कई बार क्षणिक उत्साह में ट्रिगर दबा देने से निकली गोली सीधे किसी व्यक्ति की जान ले लेती है। ऐसे मामलों में परिवार की खुशियाँ पलभर में मातम में बदल जाती हैं।

पुलिस प्रशासन ने आमजनों से अपील करते हुए कहा है कि हर्ष फायरिंग न सिर्फ कानूनन अपराध है, बल्कि यह जानलेवा भी साबित हो सकती है। गोली हवा में दागी जाए या जमीन की ओर—उसका दिशा-परिवर्तन अनियंत्रित होता है और यह किसी भी भीड़भाड़ वाले आयोजन में गंभीर दुर्घटना का कारण बन सकती है। कई राज्यों में ऐसे हादसों में लोगों की मौत और गंभीर चोटें दर्ज होती रही हैं।

पुलिस ने लोगों से आग्रह किया है कि किसी भी प्रकार के कार्यक्रम में हर्ष फायरिंग को बढ़ावा न दें।यदि कहीं इस तरह की फायरिंग होती दिखे, तो तत्काल पुलिस को इसकी सूचना दें।
सुरक्षित और शांतिपूर्ण आयोजन सुनिश्चित करें, ताकि उत्सव की खुशियाँ बरकरार रहें।