अतरबेल भरवाड़ा पथ को कब मिलेगी जाम से मुक्ति , अतिक्रमणकारी के हौसले बुलंद, जिम्मेदार कौन ,लोग मांग रहे बुलडोजर कारवाई

दस्तक 7मीडिया ,सिंहवाड़ा /

अतरबेल भरवाड़ा पथ इन दिनों सड़क जाम के कारण जिले में प्रसिद्ध है। सड़क की चौड़ायी कम होने और ट्रैफिक लोड बढ़ने पर हर दो मिनट में लगने वाले इस भीषण महाजाम से राहगीर को फजीहत का सामना करना पड़ता है। कई बार तो एंबुलेंस भी घंटों जाम में फंस जाती है। सड़क जाम का मुख्य वजह सड़क पर अतिक्रमणकारियों का हावी होना है। सिंघवाड़ा में पुल पर लगने वाले मछली बाजार तो नगर पंचायत भरवारा के बौका के निकट अवैध टेम्पो पड़ाव भी जाम का मुख्य कारण है। बौका चौक के निकट टेम्पो ड्राइवर द्वारा मनमाने तरीके से सवारी बैठाने को लेकर कई बात स्थानीय लोगो से भी कहसुनी हो जाती है। खास कर सुबह और शाम में बालू गिट्टी लदे ट्रिपर वाहनों की आवाजाही के कारण जाम लगने की नौबत आती रहती है। लोग अतिक्रमणकारियों पर बुलडोजर करवायी की माँग कर रहे है। मुख्य बाजारो के साथ वाहन पार्किंग की व्यवस्था होने पर जाम से कुछ मुक्ति मिल सकती है। पर्व त्योहार और शादी विवाह के सीजन में तो हालात और बिगड़ जाती है। घंटों लोग जाम में फंसकर बिलबिलाते रहते है।