सरकार में कई आईएएस का बदलाव: विवेक रंजन मैत्रेय का तबादला, प्रतिभा रानी संभालेंगी शिवहर के डीएम की कमान

दस्तक 7मीडिया /शिवहर 

बिहार सरकार ने एक और अहम प्रशासनिक अदला–बदली करते हुए शिवहर जिले के शीर्ष पद पर बदलाव कर दिया है। जिलाधिकारी विवेक रंजन मैत्रेय का स्थानांतरण कर दिया गया है और उनकी जगह अब 2018 बैच की तेज-तर्रार आईएएस अधिकारी प्रतिभा रानी जिले की नई डीएम होंगी। इस संबंध में सामान्य प्रशासन विभाग ने आधिकारिक अधिसूचना जारी कर दी है।

प्रतिभा रानी पहले भागलपुर और दरभंगा में डिप्टी डेवलपमेंट कमिश्नर (DDC) के रूप में अपनी कार्यकुशलता दिखा चुकी हैं। उनके नेतृत्व में शिवहर में विकास योजनाओं, प्रशासनिक सुशासन और लोक-कल्याणकारी कार्यों में नई रफ्तार आने की उम्मीद जताई जा रही है।

नए डीएम के रूप में जल्द ही वे अपना कार्यभार ग्रहण करेंगी और जिले की प्राथमिकताओं पर तेजी से काम शुरू करने की संभावना है।