नंबर प्लेट के बिना वाहन खतरे की घंटी, सतर्क नागरिक बनें , सुरक्षा आपकी भी ज़िम्मेदारी
नंबर प्लेट के बिना वाहन खतरे की घंटी, सतर्क नागरिक बनें , सुरक्षा आपकी भी ज़िम्मेदारी
नंबर प्लेट के बिना वाहन खतरे की घंटी, सतर्क नागरिक बनें , सुरक्षा आपकी भी ज़िम्मेदारी
दस्तक 7मीडिया /पटना
सड़क सुरक्षा को मजबूत करने और आपराधिक वारदातों पर लगाम लगाने के उद्देश्य से पुलिस प्रशासन ने नागरिकों से विशेष अपील की है। अधिकारियों ने कहा है कि नंबर प्लेट के बिना चलने वाले वाहन न केवल यातायात नियमों का उल्लंघन करते हैं, बल्कि कई गंभीर घटनाओं में ऐसे वाहनों का इस्तेमाल अपराधी आसानी से कर लेते हैं।
इसी को ध्यान में रखते हुए पुलिस ने आम लोगों से आग्रह किया है कि यदि कहीं भी बिना नंबर प्लेट का दोपहिया या चारपहिया वाहन दिखे तो उसकी तुरंत सूचना निकटतम थाना या पुलिस कंट्रोल रूम को दें।
पुलिस अधिकारियों का कहना है कि नंबर प्लेट न होने से किसी भी वाहन की पहचान मुश्किल हो जाती है।अपराधी अक्सर अपनी पहचान छिपाने के लिए ऐसे वाहनों का उपयोग करते हैं।सड़क दुर्घटना की स्थिति में भी ऐसे वाहनों की ट्रेसिंग चुनौतीपूर्ण हो जाती है।
पुलिस ने बताया कि एक जिम्मेदार नागरिक के तौर पर सड़क पर दिखने वाली हर संदिग्ध गतिविधि की सूचना देना सभी का कर्तव्य है। इससे न सिर्फ अपराध नियंत्रण में मदद मिलेगी बल्कि आपकी और समाज की सुरक्षा भी सुनिश्चित होगी।
अधिकारियों ने यह भी स्पष्ट किया है कि सूचना देने वाले नागरिकों की पहचान गोपनीय रखी जाएगी और तुरंत कार्रवाई की जाएगी।