एसडीपीओ प्रभाकर तिवारी ने किया घनश्यामपुर थाने का निरीक्षण,लंबित मामलों में त्वरित कार्रवाई का सख्त निर्देश

दस्तक7मिडिया, गौड़ा बौराम, दरभंगा।

बिरौल अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी प्रभाकर तिवारी, ने रविवार को घनश्यामपुर थाना का निरीक्षण किया।

एसडीपीओ ने थाना के कार्यप्रणाली का गहन जायजा लिया, बल्कि विशेष रूप से लंबित पड़े गंभीर मामलों पर अधिकारियों को त्वरित कार्रवाई करने का सख्त निर्देश दिया।
निरीक्षण के दौरान, एसडीपीओ श्री तिवारी का मुख्य फोकस विभिन्न हत्या, लूट और अनुसूचित जाति/अनुसूचित जनजाति अधिनियम से संबंधित मामलों की अद्यतन स्थिति पर रहा। उन्होंने एक-एक फाइल की गहन समीक्षा की और पाया कि कुछ मामलों में कार्रवाई में विलंब हो रहा है।
उन्होंने मौके पर मौजूद पुलिस अधिकारियों को दो टूक निर्देश देते हुए कहा कि, “किसी भी गंभीर मामले को लंबे समय तक लंबित न रखा जाए। इन लंबित मामलों में तुरंत कार्रवाई शुरू करें और उनका जल्द से जल्द निष्पादन सुनिश्चित करें।
एसडीपीओ ने थाने के रिकॉर्ड रूम, लॉक-अप और पूरे परिसर की साफ-सफाई व रखरखाव की व्यवस्था का भी बारीकी से मुआयना किया। उन्होंने निर्देश दिया कि कार्यस्थल पर उचित व्यवस्था और स्वच्छता बनी रहे। थाना निरीक्षण के समय थानाध्यक्ष आलोक कुमार, एस आई अशोक कुमार, मिथिलेश सिंह, अशोक कुमार और देव कुमार शर्मा सहित अन्य पुलिस अधिकारी उपस्थित थे।