बिहार के औद्योगिक विकास को नई ऊंचाई देने की दिशा में एवं उपमुख्यमंत्री द्वारा उठाए गए ऐतिहासिक कदमों का स्वागत : संजय सिंह ‘पप्पू सिंह
बिहार के औद्योगिक विकास को नई ऊंचाई देने की दिशा में एवं उपमुख्यमंत्री द्वारा उठाए गए ऐतिहासिक कदमों का स्वागत : संजय सिंह ‘पप्पू सिंह
बिहार के औद्योगिक विकास को नई ऊंचाई देने की दिशा में एवं उपमुख्यमंत्री द्वारा उठाए गए ऐतिहासिक कदमों का स्वागत : संजय सिंह ‘पप्पू सिंह
दस्तक7मिडिया, अलीनगर, दरभंगा।
दरभंगा पूर्वी जिला भाजपा के महामंत्री श्री संजय सिंह उर्फ पप्पू सिंह ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी द्वारा बिहार के औद्योगिक विकास को नई गति देने के लिए उठाए गए ऐतिहासिक एवं दूरदर्शी निर्णयों की सराहना की है।
संजय सिंह उर्फ पप्पू सिंह ने कहा कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार द्वारा अगले 5 वर्षों में 50 लाख करोड़ रुपये का निवेश आकर्षित करने का जो लक्ष्य निर्धारित किया गया है, वह बिहार को औद्योगिक शक्ति बनाने की दिशा में एक अभूतपूर्व संकल्प है। इस निर्णय से बिहार में तेजी से रोजगार सृजन, नए उद्योगों की स्थापना, और स्थानीय युवाओं के लिए अवसरों का विस्तार सुनिश्चित होगा।श्री सिंह ने कहा कि मुख्यमंत्री द्वारा उद्योग विभाग की समीक्षा बैठक में राज्य के लिए रक्षा गलियारा, सेमीकंडक्टर विनिर्माण पार्क, वैश्विक क्षमता केंद्र, मेगा टेक सिटी और फिनटेक सिटी जैसी योजनाओं पर उच्च स्तरीय समिति का गठन किया जाना, बिहार को नए दौर की तकनीक और उद्योगों का केंद्र बनाने की दिशा में क्रांतिकारी कदम है। संजय सिंह ने कहा कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का यह स्पष्ट संकल्प है कि अब बिहार के युवाओं को रोजगार के लिए पलायन न करना पड़े। आज बिहार में बेहतर कानून-व्यवस्था, नीति-आधारित प्रशासन, और व्यवसाय-अनुकूल माहौल तैयार हो चुका है।उन्होंने उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी की भी प्रशंसा की और कहा कि उनके नेतृत्व में बिहार सरकार कानून-व्यवस्था, विकास और निवेश अनुकूल वातावरण को मजबूत करने के लिए लगातार काम कर रही है। संजय सिंह ने कहा—उपमुख्यमंत्री माननीय सम्राट चौधरी के कुशल प्रबंधन और मेहनत से बिहार में सरकारी कार्य संस्कृति और तेज़, पारदर्शी प्रशासन की नई पहचान बनी है।संजय सिंह ने आगे कहा कि भारत और विदेशों में निवेशक सम्मेलन आयोजित करने का निर्णय बिहार को वैश्विक निवेशकों की पहली पसंद बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा। इससे दरभंगा सहित पूरे मिथिला क्षेत्र को भी बड़े पैमाने पर लाभ मिलेगा।संजय सिंह पप्पू सिंह ने आशा व्यक्त की कि राज्य सरकार के इन प्रयासों से न केवल उद्योग स्थापित होंगे, बल्कि नए रास्ते खुलेंगे, रोजगार बढ़ेगा और बिहार आत्मनिर्भरता की दिशा में महत्वपूर्ण छलांग लगाएगा।