बड़े अपराध गिरोह का पर्दाफाश, रोसड़ा थाना पुलिस की बड़ी सफलता,
7 अभियुक्त गिरफ्तार, 1 देशी कट्टा, 9 मोबाइल और 2 मोटरसाइकिल बरामद।
दस्तक 7मीडिया /उत्तम सेन गुप्ता
समस्तीपुर जिला के रोसड़ा पुलिस को बड़ी सफलता मिली हे।
रोसड़ा थाना पुलिस को गुप्त सूचना मिली कि ग्राम–चकमहम्मद निवासी रोहित कुमार एवं उसके साथियों द्वारा लगातार आपराधिक कृत्य किए जा रहे हैं तथा अपराध की योजना बनाई जा रही है। सूचना के सत्यापन हेतु पुलिस की टीम गठित की गई।
टीम जब घटनास्थल पर पहुंची तो अपराधकर्मियों द्वारा पुलिस बल पर हमला किया गया तथा डराने के उद्देश्य से फायरिंग भी की गई। पुलिस द्वारा साहसिक कार्रवाई करते हुए 7 अपराधियों को मौके से गिरफ्तार कर लिया गया, जबकि कुछ अपराधी अंधेरे का फायदा उठाकर फरार हो गए।
