डीएवी पब्लिक स्कूल, दरभंगा में “फन एंड लर्न फिएस्टा प्रदर्शनी एवं फेट–2025” का भव्य आयोजन,

प्राथमिक विंग का वार्षिक स्वास्थ्य परीक्षण उत्साहपूर्वक सम्पन्न

दस्तक 7मीडिया ,दरभंगा /

डीएवी (DAV) पब्लिक स्कूल, दरभंगा में आज “फन एंड लर्न फिएस्टा प्रदर्शनी एवं फेट–2025” तथा प्राथमिक विंग का वार्षिक स्वास्थ्य परीक्षण बड़े ही उत्साह और उल्लास के साथ आयोजित किया गया।

कार्यक्रम का विधिवत शुभारंभ मुख्य अतिथि जिलाधिकारी कौशल कुमार ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया।

जिलाधिकारी ने बच्चों द्वारा प्रस्तुत विविध कलाकृतियों और शिक्षकों के प्रयासों की सराहना करते हुए कहा—
“इस प्रकार के कार्यक्रम बच्चों में रचनात्मकता, आत्मविश्वास और सांस्कृतिक समझ विकसित करने में अत्यंत सहायक होते हैं। छोटे बच्चों द्वारा बनाई गई कलाकृतियाँ अत्यंत उत्साहवर्धक हैं। डीएवी स्कूल बच्चों की प्रतिभा को आगे लाने का प्रशंसनीय कार्य कर रहा है।”

कार्यक्रम में सम्मानित अतिथि श्रीमती उर्वशी रानी तथा विशिष्ट अतिथि डॉ. राज अरोड़ा, चेयरमैन, इंडियन रेड क्रॉस सोसायटी उपस्थित रहे। दोनों अतिथियों ने विद्यालय की रचनात्मक शैक्षणिक पहल और स्वास्थ्य-जागरूकता कार्यक्रम की प्रशंसा की।

भारतीय संस्कृति पर आधारित दमदार प्रस्तुति

फिएस्टा का प्रमुख आकर्षण भारत के विभिन्न राज्यों की सांस्कृतिक और सामाजिक विशेषताओं का प्रस्तुतीकरण रहा।
प्राथमिक विंग के बच्चों ने पश्चिम बंगाल,जम्मू-कश्मीर, पंजाब ,गुजरात,राजस्थान,असम, उत्तर प्रदेश, बिहार,महाराष्ट्र, केरल की अद्वितीय संस्कृति, खान-पान, कला और विशिष्टताओं को मॉडल, चार्ट, नृत्य प्रस्तुति और थीम आधारित प्रदर्शनी के माध्यम से शानदार ढंग से दर्शाया।

अभिभावकों और आगंतुकों ने कार्यक्रम में भारत की विविधता में एकता का अद्भुत अनुभव प्राप्त किया।

फिएस्टा में रचनात्मकता की चमक

फ़न एंड लर्न फ़िएस्टा में छात्रों द्वारा विभिन्न मॉडल, कला प्रदर्शनी, तकनीकी प्रोजेक्ट, क्राफ्ट वर्क आदि प्रस्तुत किए गए, जो छात्रों की नवाचार क्षमता और रचनात्मकता का जीवंत प्रमाण रहे।

समग्र स्वास्थ्य परीक्षण

प्राथमिक विंग के विद्यार्थियों के लिए आयोजित स्वास्थ्य परीक्षण में अनुभवी चिकित्सकों की एक विशेष टीम ने बच्चों की दृष्टि, दन्त, शारीरिक स्वास्थ्य, तथा सामान्य फिटनेस की विस्तृत जाँच की।

यह संपूर्ण कार्यक्रम प्राचार्या श्रीमती स्निग्धा स्नेहा के मार्गदर्शन में प्राथमिक विंग के शिक्षकों एवं छात्रों ने सफलतापूर्वक आयोजित किया।

प्राचार्या महोदया ने कहा कि “ऐसे आयोजन बच्चों में सीखने की क्षमता, आत्मविश्वास और सांस्कृतिक जागरूकता का विकास करते हैं। यह बच्चों के सर्वांगीण विकास के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण हैं और उन्हें नई चीजें सीखने हेतु प्रेरित करते हैं।”

कार्यक्रम का समापन धन्यवाद ज्ञापन के साथ हुआ।
विद्यालय परिवार ने सभी अतिथियों, अभिभावकों और आगंतुकों के प्रति हार्दिक आभार व्यक्त किया।