सिंहवाड़ा के कटका में दो घरों से चोरों में उड़ाए लाखों की संपत्ति

दस्तक 7मीडिया ,सिंहवाड़ा /

स्थानीय थाना क्षेत्र के कटका गांव में शनिवार की रात अज्ञात चोरों में दो घरों में चोरी की घटना को अंजाम दिया है। चोर कटका निवासी संजीव ठाकुर के घर से गोदरेज का ताला तोड़ तीस हज़ार नगर के साथ तीन तोला सोने के जेवरात वही कालीकांत ठाकुर के घर से 50 हज़ार नकद के साथ 10 तोला सोने के आभूषण की चोरी कर ली है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने छानबीन शुरू कर दी है। घटनास्थल पर एफएसएल टीम और टेक्निकल टीम के सहयोग से मामले की जांच की जा रही है। थाना अध्यक्ष बसंत कुमार ने बताया कि मामले में प्राथमिकी दर्ज की गई है। जल्द ही मामले का पर्दाफाश किया जाएगा।