मारुति कुंज के पूर्वांचल भवन में डॉ. राजेंद्र प्रसाद जयंती धूमधाम से मनाई गई
मारुति कुंज के पूर्वांचल भवन में डॉ. राजेंद्र प्रसाद जयंती धूमधाम से मनाई गई
मारुति कुंज के पूर्वांचल भवन में डॉ. राजेंद्र प्रसाद जयंती धूमधाम से मनाई गई
दस्तक7मिडिया ,इं.आर.के.जायसवाल, गुरुग्राम।
मारुति कुंज स्थित पूर्वांचल भवन में भारत के प्रथम राष्ट्रपति एवं महान स्वतंत्रता सेनानी डॉ. राजेंद्र प्रसाद की जयंती बड़े हर्षोल्लास और श्रद्धा के साथ मनाई गई। कार्यक्रम में स्थानीय नागरिकों, सामाजिक संगठनों, वरिष्ठजनों तथा युवाओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। संगठन अध्यक्ष विनोद कुमार सहित अन्य कार्यकर्ता व गणमान्य लोग मौजूद रहे जिसमें श्याम प्रसाद साह, रामप्रकाश यादव, राहुल कुमार सौरभ, ताराचंद तिवारी, घनश्याम सिंह, सुशील राजपूत, रामेश्वर शर्मा, सुभाष सिंह, रौशन कुमार, अजीत कुमार सिंह, रामप्रवेश कुमार, निखिलेश निखिल, सतीश कुमार पण्डित, आदि समेत सैकड़ों लोग उपस्थित रहे। सभी ने डॉ राजेंद्र प्रसाद के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित किया। कार्यक्रम की शुरुआत डॉ.राजेंद्र प्रसाद के चित्र पर माल्यार्पण और दीप प्रज्वलन के साथ हुई। वक्ताओं ने उनके सरल व्यक्तित्व, त्याग,राष्ट्रभक्ति और संविधान निर्माण में महत्वपूर्ण योगदान को याद करते हुए कहा कि डॉ. प्रसाद भारतीय इतिहास के उन महान नेताओं में शामिल हैं, जिन्होंने देश को एक नई दिशा प्रदान की।वहीं संगठन सदस्य व समाजसेवी इं आरके जायसवाल ने कहा कि युवा पीढ़ी को डॉ. राजेंद्र प्रसाद जैसे महान नेताओं के आदर्शों, सादगी, ईमानदारी और देशसेवा के मूल्य जीवन में अपनाने चाहिए। कार्यक्रम के अंत में सभी को प्रसाद वितरण किया गया और समाज में एकता, जागरूकता तथा राष्ट्रहित में सक्रिय भागीदारी का संकल्प लिया गया।
दरभंगा के गौड़ा बौराम क्षेत्र के चौर से जल निकासी के लिए अहम कदम, विधायक सुजीत सिंह की पहल पर अभियंताओं ने किया निरीक्षण, सर्वे कार्य शुरू। दस्तक7मिडिया, उत्तम सेनगुप्ता/अमीत झा।
सिंहवाड़ा के कटका में दो घरों से चोरों में उड़ाए लाखों की संपत्ति