दरभंगा के गौड़ा बौराम क्षेत्र के चौर से जल निकासी के लिए अहम कदम, विधायक सुजीत सिंह की पहल पर अभियंताओं ने किया निरीक्षण, सर्वे कार्य शुरू।

दस्तक7मिडिया, उत्तम सेनगुप्ता/अमीत झा।

दरभंगा जिले के गौड़ा बौराम विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत चौर से जल निकासी की गंभीर समस्या को दूर करने के लिए विधायक सुजीत सिंह के अहम पहल पर बाढ़ नियंत्रण विभाग ने सक्रियता दिखाते हुए एक बड़ा कदम उठाया है।


जल निकासी की योजना को अंतिम रूप देने के उद्देश्य से, अधीक्षण अभियंता, बाढ़ नियंत्रण आंचल, दरभंगा प्रमंडल ने विभाग के अन्य अभियंताओं और स्थानीय मुखिया के साथ क्षेत्र का गहन निरीक्षण किया। प्राप्त जानकारी के अनुसार
अभियंताओं की टीम ने कुनौनी घाट से लेकर स्टेट हाईवे 17 होते हुए गौड़ा बौराम के हनुमान नगर, रजबा ग्यारी स्थित चौरौं का बारीकी से निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान यह पाया गया कि इन जलजमाव वाले चौरौं से स्थायी और प्रभावी जल निकासी के लिए एक अदद् ए.एफ.एस. (Anti-Flood Sluice) के निर्माण की तत्काल आवश्यकता है। महत्वपूर्ण बात यह है कि इस निरीक्षण में कार्यपालक अभियंता, बाढ़ नियंत्रण प्रमंडल झंझारपुर-2 को भी विशेष रूप से आमंत्रित किया गया था, ताकि अंतर-प्रमंडल समन्वय सुनिश्चित हो सके। गहन निरीक्षणों के उपरांत, कमला बलान दांए तटबंध के लगभग 85.00 किलोमीटर के पास ए.एफ.एस. के निर्माण के लिए एक विस्तृत प्रस्ताव दिया गया है।

अधीक्षण अभियंता ने निर्देश दिए कि जल निकासी के पूरे क्षेत्र को Google Sheet पर सटीकता से Channel Plot किया जाए। मुख्य अभियंता ने निर्देश दिया कि प्रस्तावित जल निकासी चैनल को ग्रामीण नक्शा (Rural Map) पर भी तुरंत Plot किया जाए और सर्वे कार्य को यथाशीघ्र शुरू किया जाए। अधीक्षण अभियंता ने जानकारी दी कि ग्रामीण नक्शे की प्राप्ति के लिए सदर प्रखंड, दरभंगा में आवेदन दे दिया गया है, और नक्शा मिलते ही आगे की कार्रवाई तेजी से की जाएगी।
फिलहाल, प्रस्तावित ए.एफ.एस. के निर्माण की दिशा में सर्वे कार्य शुरू कर दिया गया है, जिससे स्थानीय किसानों को जल्द ही जलजमाव की समस्या से स्थायी राहत मिलने की उम्मीद जगी है। बता दें कि विधायक सुजीत सिंह के द्वारा किसानों को दिए गए आश्वासन दिखने लगा है। विभाग द्वारा शुरू किए गए सर्वे कार्य से बिरौल विकास युवा मोर्चा के सभी सदस्यों, लोजपा के गौड़ा बौराम प्रखंड अध्यक्ष राज कुमार झा और इन चौरौ से जुड़े किसानों में ने खुशी जताते हुए विधायक के प्रति आभार व्यक्त किया है।