बिहार में पुलिस सेवाओं का डिजिटल विस्तार: उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने किया ‘CCTNS नागरिक सेवा पोर्टल’ का शुभारंभ
दस्तक 7मीडिया /संजय कुमार राय
बिहार सरकार की ओर से पुलिस सेवाओं को पूरी तरह डिजिटल और पारदर्शी बनाने की दिशा में एक बड़ा कदम उठाया गया है।शनिवार को 11:00 बजे पुलिस महानिदेशक, तथा गृह विभाग के अपर मुख्य सचिव की उपस्थिति में उपमुख्यमंत्री-सह-गृह मंत्री श्री सम्राट चौधरी द्वारा ‘बिहार CCTNS नागरिक सेवा पोर्टल’ का औपचारिक उद्घाटन किया गया।

