पॉलिटेक्निक कॉलेज पटना के प्रोफेसर-सह-सुपरिटेंडेंट 1.50 लाख रुपये घूस लेते रंगे हाथ गिरफ्तार, निगरानी अन्वेषण ब्यूरो की बड़ी कार्रवाई

दस्तक 7मीडिया /पटना
निगरानी अन्वेषण ब्यूरो, पटना ने आज एक बड़ी और प्रभावी कार्रवाई करते हुए पॉलिटेक्निक कॉलेज, पटना के प्रोफेसर-सह-सुपरिटेंडेंट मिथिलेश कुमार को 1,50,000 रुपये घूस लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया।
सूत्रों के अनुसार, आरोपी अधिकारी किसी कार्य से संबंधित फाइलों के निष्पादन एवं सुविधा के नाम पर शिकायतकर्ता से अवैध राशि की मांग कर रहा था। शिकायत दर्ज होने के बाद निगरानी अन्वेषण ब्यूरो की टीम ने त्वरित रूप से जाल बिछाया और पूर्व निर्धारित स्थान पर घूस लेते ही उसे पकड़ा।
कार्रवाई के दौरान निगरानी टीम ने मौके से पूरी घूस की राशि (₹1.50 लाख) बरामद कर ली। गिरफ्तार प्रोफेसर को हिरासत में लेकर पूरे मामले की गहराई से पूछताछ की जा रही है। इस कार्रवाई के बाद शिक्षा संस्थानों में व्याप्त भ्रष्टाचार पर एक बार फिर सवाल खड़े हो गए हैं।
निगरानी ब्यूरो का कहना है कि आगे संबंधित धाराओं के तहत प्राथमिकी दर्ज कर आगे की विधिसम्मत कार्रवाई की जाएगी।