विधिक साक्षरता क्लब द्वारा पर्यावरण विषयक चित्रांकन प्रतियोगिता का सफल आयोजन
विधिक साक्षरता क्लब द्वारा पर्यावरण विषयक चित्रांकन प्रतियोगिता का सफल आयोजन
विधिक साक्षरता क्लब द्वारा पर्यावरण विषयक चित्रांकन प्रतियोगिता का सफल आयोजन
दस्तक 7मीडिया /दरभंगा
प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश सह अध्यक्ष, जिला विधिक सेवा प्राधिकार शिव गोपाल मिश्र के निर्देशानुसार जिले के विभिन्न विद्यालयों में स्थापित विधिक साक्षरता क्लब के छात्र-छात्राओं के बीच “पर्यावरण” विषय पर चित्रांकन प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।
जिला विधिक सेवा प्राधिकार की सचिव सुश्री आरती कुमारी ने बताया कि वर्तमान समय में पर्यावरण संरक्षण एक अत्यंत महत्वपूर्ण वैश्विक मुद्दा बन चुका है। मानव द्वारा किए जा रहे अनियंत्रित क्रियाकलापों के कारण पर्यावरण प्रदूषण तेजी से बढ़ रहा है। उन्होंने कहा कि विकास की दौड़ में पर्यावरण को नुकसान पहुँचाना किसी भी रूप में न्यायोचित नहीं है। उन्होंने छात्रों को संदेश देते हुए कहा कि
“सतत विकास तभी संभव है जब हम विकास और पर्यावरण संरक्षण के बीच संतुलन बनाए रखें।”
इसी उद्देश्य से आज जिले के विभिन्न विद्यालयों जैसे जिला स्कूल,रामानंद मिश्र राजकीय बालिका उच्च विद्यालय,मुकुंदी चौधरी उच्च विद्यालय,
परियोजना बालिका उच्च विद्यालय, बेनीपुर,
ओंकार हाई स्कूल, बिरौल,
में छात्रों के बीच जागरूकता बढ़ाने हेतु चित्रांकन प्रतियोगिताएँ आयोजित की गईं।
कार्यक्रम के सफल संचालन में पैनल अधिवक्तागण संजीव कुमार, दिलीप कुमार मिश्र, अर्जुन राम, विनोद कुमार मिश्र, शोभा कांत सिंह, पीएलवी संतोष कुमार महतो, त्रिपुरारी झा, मधुलता देवी, सीमा कुमारी एवं विजय कुमार महतो का सराहनीय योगदान रहा। विद्यालय प्रशासन ने भी कार्यक्रम को सफल बनाने में पूरा सहयोग प्रदान किया।
बिहार विधान परिषद्, 05–दरभंगा स्नातक एवं शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र की निर्वाचक नामावली का प्रारूप प्रकाशित, 10 दिसंबर 2025 तक दावा–आपत्ति दर्ज करने का अवसर
पॉलिटेक्निक कॉलेज पटना के प्रोफेसर-सह-सुपरिटेंडेंट 1.50 लाख रुपये घूस लेते रंगे हाथ गिरफ्तार, निगरानी अन्वेषण ब्यूरो की बड़ी कार्रवाई