बिहार विधान परिषद्, 05–दरभंगा स्नातक एवं शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र की निर्वाचक नामावली का प्रारूप प्रकाशित,

10 दिसंबर 2025 तक दावा–आपत्ति दर्ज करने का अवसर

दस्तक 7मीडिया /दरभंगा 

उप निर्वाचन पदाधिकारी, दरभंगा श्री सुरेश कुमार ने जानकारी दी कि बिहार विधान परिषद् के 05 – दरभंगा स्नातक एवं शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र की निर्वाचक नामावली (Electoral Roll) का प्रारूप प्रकाशन 25 नवम्बर 2025 को किया जा चुका है।

उन्होंने बताया कि प्रारूप निर्वाचक नामावली को आमजन की सुविधा के लिए निर्धारित स्थानों पर अवलोकन हेतु उपलब्ध कराया गया है, ताकि इच्छुक एवं पात्र मतदाता अपने नाम, पता, विवरण और अन्य प्रविष्टियों की जाँच कर सकें।

उप निर्वाचन पदाधिकारी ने कहा कि

नाम जोड़ने, नाम हटाने, संशोधन या किसी भी त्रुटि सुधार हेतु दावा–आपत्ति दर्ज करने की अंतिम तिथि 10 दिसंबर 2025 निर्धारित है।

इस अवधि के भीतर सभी योग्य अभ्यर्थी निर्धारित प्रपत्र में अपना आवेदन प्रस्तुत कर सकते हैं।

श्री कुमार ने सभी पात्र स्नातक एवं शिक्षक मतदाताओं से अपील की है कि वे प्रारूप निर्वाचक नामावली अवश्य देखें और यदि किसी प्रकार का संशोधन आवश्यक हो तो अंतिम तिथि से पूर्व दावा–आपत्ति प्रस्तुत करें, ताकि अंतिम प्रकाशित निर्वाचक नामावली में सभी नाम सही, पूर्ण और अद्यतन रूप से शामिल हो सकें।