अवैध शराब पर दरभंगा पुलिस की कार्रवाई, कई थानों में गिरफ्तारी ,अलग-अलग थानों की सटीक तत्परता

दस्तक 7मीडिया ,दरभंगा 

दरभंगा पुलिस अवैध शराब निर्माण, भंडारण, सेवन और परिवहन पर पूर्णतः अंकुश लगाने के लिए लगातार अभियान चला रही है। इसी क्रम में जिले के विभिन्न थानों ने अलग-अलग मामलों में त्वरित कार्रवाई करते हुए कई अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है।

बिरौल थाना की कार्रवाई : विदेशी शराब के साथ दो गिरफ्तार

गुप्त सूचना के आधार पर 06 दिसंबर 2025 को बिरौल थाना पुलिस ने हाटी कोठी पुल क्षेत्र से एक मोटरसाइकिल सहित राजू कुमार (पिता-स्व. विंदेश्वर महतो) और महेश कुमार (पिता-वीरों महतो) को गिरफ्तार किया। उनके पास से 43.2 लीटर विदेशी शराब बरामद की गई।

SC/ST थाना की कार्रवाई : प्राथमिक अभियुक्त गिरफ्तार

06 दिसंबर 2025 को SC/ST थाना कांड संख्या 71/25 के प्राथमिक अभियुक्त ललन यादव (पिता–रामाशीष यादव), ग्राम–गनौली को पुलिस ने पकड़ा।

जाले थाना की कार्रवाई : मामले का अभियुक्त गिरफ्तार

जाले थाना क्षेत्र में कांड संख्या 236/25 के प्राथमिकी अभियुक्त संतोष कुमार मिश्रा (पिता–विदेश्वर मिश्रा), सा. कछुआ को 06 दिसंबर को गिरफ्तार किया गया।

बिरौल थाना की दूसरी बड़ी कार्रवाई : चार NBW वारंटी गिरफ्तार

माननीय न्यायालय द्वारा निर्गत NBW के तहत पुलिस ने राजेश पासवान, मनोज पासवान, सरोज पासवान और अनोज पासवान, सभी पिता नारायण पासवान, सा. अफजला टोला जनपट्टी, को बिरौल थाना क्षेत्र से गिरफ्तार किया।

कुशेश्वरस्थान थाना : NBW वारंटी गिरफ्तार

कुशेश्वरस्थान थाना पुलिस ने न्यायालय द्वारा निर्गत NBW के तहत राम प्रसाद साह (पिता–चुनचुन साह), सुकुमारपुर को गिरफ्तार किया।

सोनकी थाना की कार्रवाई : एक अभियुक्त पकड़ा गया

सोनकी थाना कांड संख्या 144/25, धारा 109 के अभियुक्त राकेश मांझी (पिता–विनोद मांझी), हसनपुर को पुलिस ने गिरफ्तार किया।