लहेरियासराय थाना में वरीय पुलिस अधीक्षक का अनुसंधान, लंबित कांडों के शीघ्र निष्पादन का निर्देश
लहेरियासराय थाना में वरीय पुलिस अधीक्षक का अनुसंधान, लंबित कांडों के शीघ्र निष्पादन का निर्देश
लहेरियासराय थाना में वरीय पुलिस अधीक्षक का अनुसंधान, लंबित कांडों के शीघ्र निष्पादन का निर्देश
दस्तक 7मीडिया ,दरभंगा
वरीय पुलिस अधीक्षक, दरभंगा द्वारा आज लहेरियासराय थाना का व्यापक निरीक्षण एवं अनुसंधान किया गया। निरीक्षण के दौरान थाना में संधारित विभिन्न महत्वपूर्ण पंजियों—दागी पंजी, अपराध पंजी, जेल से छूटे अपराधियों की पंजी, केस डिस्पोज़ल, दैनिकी, ओडी पंजी, गुंडा पंजी और अपराध अनुसंधान पंजी आदि—का बारीकी से अवलोकन किया गया।
निरीक्षण के उपरांत उपस्थित पुलिस पदाधिकारियों को कई महत्वपूर्ण दिशानिर्देश दिए गए, जिनमें प्रमुख रूप से—
🔹 लंबित कांडों के त्वरित निष्पादन के स्पष्ट निर्देश।
🔹 किसी भी नामजद अभियुक्त की अविलंब गिरफ्तारी सुनिश्चित करने का आदेश।
🔹 विधि-व्यवस्था संधारण को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए सतर्कता बढ़ाने के निर्देश।
🔹 थाने में संधारित सभी पंजियों और लंबित मामलों की समीक्षा कर अनुपालन सुनिश्चित करने का आदेश।
PC समीक्षा के दौरान दिये गए निर्देश—
• समन, BW, NBW, इश्तिहार और कुर्की पंजी का परीक्षण किया गया।
• लंबित समन, BW, NBW की तामिला 15 दिनों के अंदर करने का निर्देश।
• इश्तिहार व कुर्की की तामिला 03 दिनों के अंदर सुनिश्चित करने का आदेश।
इसके अतिरिक्त
• थाना परिसर की सफाई, सुव्यवस्थित रख-रखाव को प्राथमिकता देने का निर्देश।
• हाजत सुरक्षा का निरीक्षण कर आवश्यक सुधारात्मक दिशा-निर्देश दिए गए।
वरीय पुलिस अधीक्षक ने स्पष्ट किया कि लंबित मामलों में शिथिलता बर्दाश्त नहीं की जाएगी और सभी स्तरों पर त्वरित व पारदर्शी कार्रवाई अपेक्षित है।