दरभंगा में बड़ी कार्रवाई, बिरौल पुलिस ने शराब की भारी खेप के साथ दो सप्लायर को दबोचा,

दस्तक7मिडिया, बिरौल, दरभंगा।

बिहार में पूर्ण शराबबंदी को सफल बनाने की दिशा में बिरौल पुलिस को आज एक बड़ी कामयाबी हाथ लगी है। बिरौल थाना पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर त्वरित कार्रवाई करते हुए शराब की एक बड़ी खेप को जब्त किया और इस धंधे में शामिल दो मुख्य सप्लायरों को गिरफ्तार करने में सफलता पाई है।
यह छापामारी बिरौल थाना क्षेत्र के हाटी गांव में की गई। पुलिस टीम ने सुनियोजित तरीके से जाल बिछाकर वाहन जांच अभियान चला रही थी
इसी क्रम में रॉयल एनफील्ड हंटर 350 निबंधन सं0 BR07BG 2494 पर सवार महावीर नगर के राजू महतो और महेश महतो को पांच कार्टून विदेशी शराब के साथ दबोच लिया। इस सफल छापामारी अभियान में थाना के अनुभवी अधिकारियों और ग्रामीण पुलिस ने किया। पुलिस बल में मुख्य रूप से शामिल थे। जिसमें एस आई अरविंद कुमार सिंह,एस.आई. शशिभूषण रजक,एस.आई.मुन्नी कुमारी,ए.एस.आई. राजीव कुमार दल-बल के साथ इन अधिकारियों ने न सिर्फ शराब की अवैध खेप को जब्त किया, बल्कि शराब माफियाओं के मंसूबों पर भी पानी फेर दिया। पुलिस के अनुसार, दोनों शराब सप्लायर उक्त मोटरसाइकिल से अफसर चॉइस शराब की कुल 180 ML का 240 फ्रूटी पाउच की मात्रा 43.2 लीटर जो बिरौल पीपड़ा सड़क मार्ग से महावीर नगर की ओर आ रहा था कि हाटी मोड़ से उक्त वाहन के साथ बरामद किया गया है। गिरफ्तार किए गए दोनों सप्लायरों जो पूर्व से पेशेवर है, जिससे पूछताछ की जा रही है ताकि इस अवैध कारोबार से जुड़े अन्य लोगों और नेटवर्क का खुलासा किया जा सके।