घनश्यामपुर थाना क्षेत्र में शराबियों पर बड़ी कार्रवाई: 5 गिरफ्तार,शराबबंदी को सफल बनाने की दिशा में घनश्यामपुर पुलिस की बड़ी पहल

दस्तक7मिडिया, गौड़ा बौराम, दरभंगा।
बिहार में शराबबंदी को प्रभावी ढंग से लागू करने के लिए घनश्यामपुर थाना पुलिस लगातार सक्रिय है। इसी क्रम में, घनश्यामपुर थाना क्षेत्र में नशे में धुत होकर सड़क पर घूम रहे पांच शराबियों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस की इस कार्रवाई से क्षेत्र में अवैध शराब पीने और बेचने वालों में हड़कंप मच गया है। थानाध्यक्ष आलोक कुमार के नेतृत्व में एसआई अश्विनी कुमार और पुलिस बल द्वारा संध्याकालीन वाहन चेकिंग अभियान चलाया जा रहा था। इस दौरान, पुलिस टीम ने रसियारी शिवनगर घाट मुख्य सड़क पर कोर्थु गांव और थाना क्षेत्र के छिलकोरा गांव के पास पांच व्यक्तियों को नशे की हालत में सड़क पर भटकते हुए पाया। सभी गिरफ्तार व्यक्ति सरेआम नशे में धुत थे।पांचों को मौके से गिरफ्तार कर लिया गया है। गिरफ्तार किए गए सभी शराबियों के खिलाफ बिहार उत्पाद एवं मद्य निषेध अधिनियम के तहत कानूनी कार्रवाई की जा रही है। थानाध्यक्ष आलोक कुमार ने बताया कि क्षेत्र में शराब पीने और बेचने वालों के खिलाफ उनका अभियान लगातार जारी रहेगा।