सरकारी विद्यालयों में अब टैबलेट से होगी छात्राओं की उपस्थिति दर्ज, अनिवार्य उपस्थिति न होने पर सरकारी लाभ और परीक्षा फॉर्म से वंचित होने की चेतावनी
सरकारी विद्यालयों में अब टैबलेट से होगी छात्राओं की उपस्थिति दर्ज, अनिवार्य उपस्थिति न होने पर सरकारी लाभ और परीक्षा फॉर्म से वंचित होने की चेतावनी
सरकारी विद्यालयों में अब टैबलेट से होगी छात्राओं की उपस्थिति दर्ज, अनिवार्य उपस्थिति न होने पर सरकारी लाभ और परीक्षा फॉर्म से वंचित होने की चेतावनी
दस्तक7मिडिया, अमीत झा, गौड़ा बौराम।
शिक्षा विभाग ने सरकारी विद्यालयों में छात्र-छात्राओं की उपस्थिति दर्ज करने की प्रक्रिया में बड़ा और अनिवार्य बदलाव किया है। अब विद्यार्थियों की दैनिक उपस्थिति पारंपरिक तरीके से न होकर, टैबलेट (Tab) के माध्यम से डिजिटल रूप में दर्ज की जाएगी।
इसी क्रम में, गौड़ा बौराम प्रखंड अंतर्गत पी एम श्री
+2 उच्च विद्यालय आसी के प्रभारी प्रधानाध्यापक राकेश झा ने शिक्षा विभाग के सख्त निर्देशों का पालन करते हुए एक महत्वपूर्ण नोटिस जारी किया है।
सोमवार, दिनांक 8 दिसंबर 2025 से यह नियम अनिवार्य रूप से लागू होगा। वर्ग 6 से लेकर वर्ग 12 तक के सभी छात्र-छात्राओं की दैनिक उपस्थिति अब टैबलेट के माध्यम से ही बनाई जाएगी।प्रधानाध्यापक ने सभी विद्यार्थियों और उनके अभिभावकों को सख्त चेतावनी देते हुए यह सुनिश्चित करने को कहा है कि बच्चे निम्नलिखित नियमों का कड़ाई से पालन करें। सभी विद्यार्थी प्रतिदिन विद्यालय के निर्धारित समय पर अवश्य आएं। सभी बच्चों को विद्यालय की निर्धारित पोशाक में ही आना अनिवार्य है। यह आदेश अत्यंत महत्वपूर्ण है क्योंकि नोटिस में स्पष्ट किया गया है कि”जिन छात्र-छात्राओं की दैनिक उपस्थिति टैबलेट के माध्यम से दर्ज नहीं होगी, उन्हें सरकार द्वारा दिए जाने वाले निम्नलिखित लाभों से सीधे तौर पर वंचित कर दिया जाएगा। सरकारी लाभ जैसे छात्रवृत्ति, प्रोत्साहन राशि, साइकिल योजना, पंजीयन, वार्षिक/बोर्ड परीक्षा फॉर्म भरने की अनुमति”आदि।
यह कदम शिक्षा प्रणाली में पारदर्शिता और जवाबदेही लाने के उद्देश्य से उठाया गया है, ताकि शत-प्रतिशत विद्यार्थियों की उपस्थिति सुनिश्चित हो सके और शिक्षा के अधिकार का लाभ सही मायने में हर बच्चे तक पहुंच सके। प्रधानाध्यापक ने सभी विद्यार्थियों और अभिभावकों से अनुरोध किया कि वे इस नए नियम की गंभीरता को समझते हुए इसका अनिवार्य रूप से पालन करें।