तुरकौलिया नगर निगम क्षेत्र के हरदिया गांव के 21 वर्षीय पिकअप चालक की मौत हो गई है। सुपौल में सड़क दुर्घटना में उसकी मौत हुई है। वह अतीकुर्रहमान था। शुक्रवार को शव घर पहुंचते ही कोहराम मच गया। घर के लोगों का रो-रोकर बुरा हाल था। घटना के बारे में मृतक के भाई साह आलम ने बताया कि मृतक अतीकुर्रहमान पिकअप गाड़ी चला कर भाड़ा में अररिया जा रहा था। जहां वह सुपौल के भपटियाही थाना के समीप हाइवे रोड के किनारे गाड़ी खड़ा कर पेशाब कर रहा था। इसी दौरान पीछे से आ रही तेज रफ्तार कन्टेनर ट्रक ने पिकअप में जोरदार टक्कर मार दिया। जहां पिकअप के चपेट में आने से अतीकुर्रहमान की घटना स्थल पर ही मौत हो गई।

 

घटना की सूचना घटना स्थल के पास की थाना ने दिया। शव का पोस्टमार्टम उसी थाने की पुलिस ने कराया है। मौत की खबर मिलते ही हमलोग सुपौल पंहुचे और शव को लेकर आये है। अतीकुर्रहमान छह भाइयों में पांचवे नंबर पर था। उसकी शादी नही हुई थी। वार्ड पार्षद पुत्र ई0 ललन कुमार ने बताया कि घटना को सुनकर गांव में मातम पसरा हुआ था। मृतक बहुत ही मिलनसार था।