शाहगंज–भुल्ला चौक मार्ग से अतिक्रमण हटाने की मांग तेज, विजय पूर्वे ने नगर आयुक्त को भेजा स्मारपत्र
दस्तक 7मीडिया ,दरभंगा/विधि संवाददाता
स्थानीय शाहगंज बेंता मुहल्ला निवासी विजय पूर्वे ने नगर आयुक्त ,दरभंगा नगर निगम को निबंधित डाक से स्मारपत्र भेजकर 22 नंबर रेलवे गुमती से शाहगंज मुहल्ला होते हुए भुल्ला चौक तक की सड़क को निगम द्वारा चिन्हित 46 स्थायी अतिक्रमणकारियों से अतिक्रमण मुक्त कराने की मांग किया है।श्री पूर्वे ने स्मारपत्र की प्रति जिला दण्डाधिकारी, अनुमंडल दण्डाधिकारी सदर ,तथा अंचल अधिकारी बहदुरपुर को भेजकर जनहित में सड़क से अतिक्रमण हटाने की प्रार्थना किया है।स्मारपत्र में आवेदक ने उक्त चिन्हित अतिक्रमणकारियों से 15 दिनों के अन्दर अतिक्रमण खाली नही कराने पर पटना उच्च न्यायालय में याचिका दायर करने का अल्टीमेटम दिया है।अपने आवेदन में पूर्वे ने पूर्व में कतिपय बार इस संबंध में प्रधानमंत्री, मुख्यमंत्री, जिला दण्डाधिकारी, नगर आयुक्त, नगर निगम दरभंगा समेत बिभिन्न पदाधिकारियों को आवेदनपत्र समर्पित करने की बातें अंकित किया है।वहीं आवेदक ने 29 अप्रैल 22 को जिला लोक शिकायत निवारण प्राधिकार में परिवाद पत्र अर्पित किया।जिनके आदेश पर नगर आयुक्त की जांच में कुल 46 अतिक्रमणकारियों को चिन्हित किया गया।उन्हें नोटिस निर्गत किया गया,लेकिन अतिक्रमण खाली नही कराया गया। इससे आहत आवेदक श्री पूर्वे ने शनिवार को उपरोक्त चारो पदाधिकारियों को स्मारपत्र समर्पित किया है।
