ठंड बढ़ी… सुरक्षा घटी! दरभंगा में चोरी की वारदातों में अचानक उछाल, रात्रि गश्ती के अभाव ने बढ़ाई चिंता
ठंड बढ़ी… सुरक्षा घटी! दरभंगा में चोरी की वारदातों में अचानक उछाल, रात्रि गश्ती के अभाव ने बढ़ाई चिंता
ठंड बढ़ी… सुरक्षा घटी! दरभंगा में चोरी की वारदातों में अचानक उछाल, रात्रि गश्ती के अभाव ने बढ़ाई चिंता
दस्तक 7मीडिया /संजय कुमार राय
जैसे-जैसे ठंड का प्रकोप बढ़ रहा है, वैसे-वैसे शहर में चोरी की घटनाओं में अप्रत्याशित वृद्धि दर्ज की जा रही है। बीते एक सप्ताह के दौरान लगातार कई मोहल्लों से चोरी, घर में घुसपैठ और टप्पेबाजी की शिकायतें सामने आई हैं। इससे आम लोगों में भय और असुरक्षा की भावना गहराती जा रही है। शहरवासियों का कहना है कि पुलिस गश्ती के कमजोर पड़ते ही अपराधियों के हौसले बुलंद हो गए हैं।
रात होते ही शहर में सुरक्षा व्यवस्था ढीली
स्थानीय लोगों के अनुसार, इन दिनों न केवल दरभंगा बल्कि पूरे प्रदेश में दिवा और रात्रि गश्ती की बड़ी कमी देखने को मिल रही है। पुलिस गाड़ियों की आवाजाही पहले की तुलना में काफी घट गई है। रात्रि के समय थानों की गाड़ियां सड़कों पर नजर नहीं आतीं, जिसके कारण अपराधियों को वारदातों को अंजाम देने में आसानी हो रही है।
डायल 112 केवल नाममात्र… देर रात नहीं दिखती पुलिस मौजूदगी
लोगों का कहना है कि डायल–112 की कुछ गाड़ियां जरूर दिख जाती हैं, लेकिन वह भी केवल चुनिंदा मार्गों पर ही। देर रात मुख्य और भीतरी सड़कों पर पुलिस की मौजूदगी लगभग शून्य रहती है। कई क्षेत्रों में शिकायत है कि पुलिस की न तो बीट गश्ती होती है और न ही नियमित राउंड।
एटीएम भी सुरक्षित नहीं,गश्ती के अभाव में रात 10 बजे ही बंद होने लगे शटर
रात्रि गश्ती की कमी का सीधा असर बैंकों के एटीएम पर भी पड़ रहा है। शहर के कई हिस्सों में एटीएम बूथ सुरक्षा कारणों से रात दस बजे ही अपना शटर गिरा देते हैं। इससे आम लोगों को आकस्मिक परिस्थितियों में नकदी निकालने में भारी दिक्कत का सामना करना पड़ रहा है। बैंक अधिकारियों का कहना है कि पुलिस सुरक्षा के भरोसे के अभाव में रात में बूथ खोलकर रखना जोखिम भरा हो गया है।
लोग खुद रहने लगे सतर्क,मोहल्लों में चौकसी बढ़ी
सुरक्षा व्यवस्था कमजोर पड़ने के कारण लोग अब खुद अपने स्तर पर सावधानी बरतने लगे हैं। लोग अपने घरों में सीसीटीवी कैमरे, अलार्म सिस्टम और अतिरिक्त ताले लगाने लगे हैं।
शहरवासियों की मांग,रात्रि गश्ती बढ़ाई जाए
स्थानीय लोगों की मांग है कि जैसे-जैसे ठंड बढ़ रही है, पुलिस को उतनी ही सक्रियता दिखानी चाहिए। सड़कों पर नियमित रूप से गश्ती दलों की तैनाती, थानों की गाड़ियों का राउंड, बीट पुलिसिंग और डायल112 की निरंतर मौजूदगी ही अपराध पर अंकुश लगा सकती है।
शहरवासियों का साफ कहना है कि यदि गश्ती बढ़ाई गई और पुलिस की मौजूदगी का एहसास कराया गया, तो चोरी और अन्य आपराधिक घटनाओं पर तत्काल रोक लगेगी। फिलहाल, गिरते तापमान के साथ बढ़ते अपराध ने दरभंगा को चिंता में डाल दिया है।
करीब डेढ़ माह पुर्व काली पूजा में हुई अंधेरगर्दी! बिना परमिशन ऑर्केस्ट्रा, खुलेआम फायरिंग।वीडियो वायरल होते ही प्रशासन की नींद टूटी, एक माह बाद हुई प्राथमिकी।
5 वर्षों में 1 करोड़ युवाओं को नौकरी-रोजगार देने का लक्ष्य: बिहार में तीन नए विभागों के गठन का ऐलान