कटिहार पुलिस केंद्र में शुक्रवार को पुलिस अधीक्षक के नेतृत्व में रैतिक परेड का आयोजन किया गया। इस परेड का मुख्य उद्देश्य पुलिसकर्मियों की शारीरिक एवं मानसिक फिटनेस, अनुशासन और एकरूपता सुनिश्चित करना है।

परेड के दौरान पुलिस अधीक्षक ने परेड ग्राउंड का निरीक्षण किया और आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। इस अवसर पर परिचारी प्रवर सहित अन्य पुलिस पदाधिकारी और पुलिसकर्मी उपस्थित रहे।

कटिहार पुलिस केंद्र में रैतिक परेड का आयोजन किया गया।
पुलिसकर्मियों की शारीरिक फिटनेस पर विशेष बल दिया गया

रैतिक परेड में कई प्रमुख गतिविधियां शामिल थीं। इनमें पुलिसकर्मियों की शारीरिक फिटनेस पर विशेष बल दिया गया, जिसके तहत दौड़ और विभिन्न ड्रिल का अभ्यास कराया गया। वर्दी, स्वच्छता और अनुशासन का भी ‘टर्नआउट चेक’ के माध्यम से निरीक्षण किया गया।

पुलिस बल में समन्वय और सामूहिक कार्य क्षमता बढ़ी

अनुशासन और ड्रिल को मजबूत करने के लिए टोलीवार अभ्यास किए गए, जिससे पुलिस बल में समन्वय और सामूहिक कार्य क्षमता बढ़ी। इसके अतिरिक्त, पुलिस केंद्र में प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे प्रशिक्षुओं को मानसिक, शारीरिक और आत्म-विकास के लिए नियमित रूप से योग प्रशिक्षण भी दिया जा रहा है।