धान अधिप्राप्ति को लेकर जिलाधिकारी की कड़ी मॉनिटरिंग, प्रतिदिन होगी समीक्षा बैठक, दरभंगा समाहरणालय में हुई महत्वपूर्ण बैठक, प्रखंड स्तर पर निबंधन बढ़ाने के निर्देश
धान अधिप्राप्ति को लेकर जिलाधिकारी की कड़ी मॉनिटरिंग, प्रतिदिन होगी समीक्षा बैठक, दरभंगा समाहरणालय में हुई महत्वपूर्ण बैठक, प्रखंड स्तर पर निबंधन बढ़ाने के निर्देश
धान अधिप्राप्ति को लेकर जिलाधिकारी की कड़ी मॉनिटरिंग, प्रतिदिन होगी समीक्षा बैठक,
दरभंगा समाहरणालय में हुई महत्वपूर्ण बैठक, प्रखंड स्तर पर निबंधन बढ़ाने के निर्देश
दस्तक 7मीडिया /दरभंगा
समाहरणालय परिसर स्थित बाबा साहेब डॉ. भीमराव अंबेडकर सभागार में शुक्रवार को जिलाधिकारी कौशल कुमार की अध्यक्षता में खरीफ विपणन मौसम 2025–26 के तहत धान अधिप्राप्ति की तैयारियों और प्रगति की विस्तृत समीक्षा बैठक आयोजित की गई।
बैठक में जिलाधिकारी ने प्रखंड सहकारिता पदाधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिया कि
“धान अधिप्राप्ति को लक्ष्य के अनुरूप सफल बनाने के लिए किसानों का अधिकतम निबंधन हर हाल में सुनिश्चित किया जाए।”
किसान निबंधन प्रक्रिया को दी जाए प्राथमिकता
जिलाधिकारी ने कहा कि प्रखंड स्तर पर किसान निबंधन की गति तेज की जाए और इसकी सतत निगरानी की जाए। उन्होंने जिला सहकारिता पदाधिकारी को सभी पैक्स एवं व्यापार मंडलों को पूरी तरह सक्रिय रखने का निर्देश दिया, ताकि खरीद प्रक्रिया सुचारू रूप से संचालित हो।
सुबह 6 बजे से शाम तक क्षेत्र में रहकर करें निबंधन कार्य
जिलाधिकारी ने प्रखंड सहकारिता पदाधिकारियों को निर्देश दिया कि वे सुबह 6 बजे से शाम तक क्षेत्र में रहकर अधिक से अधिक किसानों का निबंधन कराएं।
उन्होंने स्पष्ट कहा कि—
“धान अधिप्राप्ति को लेकर किसानों की कोई शिकायत नहीं आनी चाहिए।”
प्रतिदिन होगी समीक्षा बैठक
खरीद की गति को बनाए रखने और किसी भी समस्या को तुरंत हल करने के उद्देश्य से जिलाधिकारी ने बताया कि धान अधिप्राप्ति की प्रगति को लेकर प्रतिदिन समीक्षा बैठक आयोजित की जाएगी।
लापरवाही पर होगी कड़ी कार्रवाई
बैठक में जिलाधिकारी ने चेतावनी दी कि कार्यों में लापरवाही पाए जाने पर संबंधित पदाधिकारियों पर कठोर कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने कहा कि किसानों को किसी भी स्तर पर असुविधा नहीं होनी चाहिए, इसके लिए सभी विभागों के बीच मजबूत समन्वय आवश्यक है।
ये रहे उपस्थित अधिकारी
बैठक में जिला सहकारिता पदाधिकारी, जिला आपूर्ति पदाधिकारी, प्रखंड सहकारिता पदाधिकारी सहित सभी संबंधित विभागों के वरीय पदाधिकारी उपस्थित थे।