जिला खेलकूद प्रशिक्षण केंद्र बारां एवं जिला वेट लिफ्टिंग संगम की ओर से जिला स्तरीय वेट लिफ्टिंग प्रतियोगिता में विभिन्न भार वर्गों में खिलाडिय़ों ने पूरी दमखम लगाकर गोल्ड व सिल्वर मेडल जीते। जिला वेट लिफ्टिंग संगम के अध्यक्ष लक्ष्मण वर्मा ने बताया कि प्रतियोगिता में पहली बार किशनगंज, शाहाबाद क्षेत्र के लिफ्टरों ने भाग लेकर मेडल जीते।

 

संगम के सचिव उमेश अग्रवाल ओमी ने बताया कि यूथ वर्ग 56 केजी भार वर्ग में कनिष्क कुनाल ने 60 केजी भार उठाकर गोल्ड मेडल एवं 56 केजी में राजवीर ने 42 केजी उठाकर कांस्य पदक जीता। विशाल सहरिया ने 58 केजी में 60 केजी भार उठाकर सिल्वर पदक जीता। 58 केजी भार वर्ग में सुमित सहरिया ने 45 किलो भार उठाकर कांस्य पदक जीता। वहीं देवेंद्र ने 60 केजी में 63 केजी भार उठाकर सिल्वर मेडल जीता। प्रतियोगिता के समापन समारोह के मुख्य अतिथि मनीष शर्मा एसबीआई ब्रांच हेड मैनेजर रहे।

 

अध्यक्षता करण खत्री एसबीआई ने की। विजेता व उपविजेता लिफ्टरों को मेडल, नकद राशि व अन्य पुरस्कार भेंट कर सम्मानित किया। समारोह में खंडेला, केलवाड़ा के छात्रावास अधीक्षक धीरज कुमार प्रजापति, रैफरी आशीष चंदेल व कुशलपाल प्रजापति का जिला संघ के सचिव ओम अग्रवाल ओमी ने सम्मान किया। 65 केजी में जूनियर व सीनियर जगत विक्रम सिंह ने 80 केजी उठाकर गोल्ड एवं 79 केजी में कमलेश सुमन ने 88 केजी भार उठाकर गोल्ड व 88 केजी में मयंक मालव ने 72 केजी भार उठाकर गोल्ड मेडल जीता।

 

महिला वर्ग जूनियर व सीनियर में 53 केजी भार में 60 केजी उठाकर लक्ष्मी तिवारी को गोल्ड व राजेश्वरी ने 53 केजी भार में 50 केजी उठाकर सिल्वर मेडल जीता। सूर्यांशी शर्मा ने 44 केजी में 50 केजी भार उठाकर गोल्ड मेडल जीता। पदक विजेता खिलाड़ियों का सात दिवसीय प्रशिक्षण शिविर विष्णु व्यायामशाला पर होगा। जिसके बाद जिला वेट लिफ्टिंग टीम की घोषणा की जाएगी। जो 16 से 19 दिसंबर तक कोटा में आयोजित राज्य स्तरीय वेट लिफ्टिंग प्रतियोगिता में बारां जिले का प्रतिनिधित्व करेंगी।