महिला सशक्तिकरण और सुरक्षित भविष्य की दिशा में बिरौल पुलिस की पहल,छात्रों को दिए महत्वपूर्ण सुरक्षा टिप्स
महिला सशक्तिकरण और सुरक्षित भविष्य की दिशा में बिरौल पुलिस की पहल,छात्रों को दिए महत्वपूर्ण सुरक्षा टिप्स
महिला सशक्तिकरण और सुरक्षित भविष्य की दिशा में बिरौल पुलिस की पहल,छात्रों को दिए महत्वपूर्ण सुरक्षा टिप्स
दस्तक7मिडिया, उत्तम सेनगुप्ता, दरभंगा।
महिला सशक्तिकरण और छात्रों को सुरक्षित माहौल प्रदान करने की दिशा में वरीय पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर बिरौल पुलिस ने शुक्रवार को एक महत्वपूर्ण कदम उठाया। थानाध्यक्ष चन्द्र मणि के नेतृत्व में पुलिस टीम प्लस टू ओंकार उच्च विद्यालय पहुंची, जहां छात्र-छात्राओं को उनकी सुरक्षा और बेहतर भविष्य के लिए बहुमूल्य मार्गदर्शन दिया गया।
एस आई मुन्नी कुमारी और थानाध्यक्ष चन्द्र मणि ने विशेष रूप से छात्राओं को अपनी सुरक्षा के लिए कई महत्वपूर्ण टिप्स दिए। उन्होंने जोर देकर कहा कि
यदि पढ़ाई के दौरान या किसी दोस्त, शिक्षक, या किसी अन्य व्यक्ति के व्यवहार से उन्हें असुविधाजनक महसूस होता है, तो वे बिना किसी झिझक के तुरंत अपने माता-पिता से बात करें और उन्हें यह जानकारी दें। रास्ते में आते-जाते समय या कहीं भी किसी भी प्रकार की घटना होने की आशंका हो या कोई घटना घटित हो जाए, तो छात्राएं तुरंत थानाध्यक्ष के मोबाइल नंबर पर कॉल करें अथवा डायल 112 पर संपर्क कर अपनी सुरक्षा सुनिश्चित करें।
वहीं, पुलिस अधिकारियों ने छात्रों को भी सतर्क किया और उन्हें नशीले पदार्थों के सेवन तथा गलत संगत से दूर रहने की सख्त अपील की। अधिकारियों ने समझाया कि ये चीजें उनके जीवन और भविष्य को गंभीर रूप से प्रभावित कर सकती हैं।
पुलिस पदाधिकारियों ने सभी बच्चों को सुरक्षात्मक दृष्टि से संबंधित कई महत्वपूर्ण बातें विस्तार से समझाईं। यह पहल न केवल आत्म-सुरक्षा के प्रति जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से की गई, बल्कि यह भी सुनिश्चित करती है कि छात्र-छात्राएं किसी भी आपात स्थिति में पुलिस की मदद आसानी से ले सकें।
यह जागरूकता कार्यक्रम वरीय पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर किया गया।जिसका मुख्य उद्देश्य एक सुरक्षित और सशक्त शैक्षणिक वातावरण का निर्माण करना है। मौके पर स्कूल के शिक्षक मौजूद थे।
नरपतगंज शिक्षिका हत्याकांड का 48 घंटे में खुलासा, मुख्य साजिशकर्ता महिला सहित तीन गिरफ्तार, सुपारी किलर भी चढ़े पुलिस के हत्थे। मासूम त्रुटि बनी मौत का कारण गलत पहचान में शिक्षिका शिवानी की गोली मारकर हत्या।
जिलाधिकारी ने मिथिला संस्कृत स्नातकोत्तर अध्ययन एवं शोध संस्थान में निर्माण कार्यों का किया निरीक्षण