नरपतगंज शिक्षिका हत्याकांड का 48 घंटे में खुलासा,
मुख्य साजिशकर्ता महिला सहित तीन गिरफ्तार, सुपारी किलर भी चढ़े पुलिस के हत्थे।
मासूम त्रुटि बनी मौत का कारण गलत पहचान में शिक्षिका शिवानी की गोली मारकर हत्या।
दस्तक 7मीडिया /अररिया
कन्हैली मध्य विद्यालय की शिक्षिका शिवानी वर्मा (25 वर्ष) की दिनदहाड़े गोली मारकर हत्या के महज 48 घंटे के अंदर अररिया पुलिस ने पूरे कांड का पर्दाफाश कर दिया है। दो सुपारी किलर, एक महिला मुख्य साजिशकर्ता गिरफ्तार, जबकि घटना में प्रयुक्त देशी कट्टा, बाइक और अपराधियों के कपड़े भी बरामद किए गए हैं।

