शोभन–एकमीघाट पथ से दरभंगा एम्स की बेहतर संपर्कता हेतु जिलाधिकारी ने की समीक्षा बैठक
शोभन–एकमीघाट पथ से दरभंगा एम्स की बेहतर संपर्कता हेतु जिलाधिकारी ने की समीक्षा बैठक
शोभन–एकमीघाट पथ से दरभंगा एम्स की बेहतर संपर्कता हेतु जिलाधिकारी ने की समीक्षा बैठक
दस्तक 7मीडिया /दरभंगा
जिलाधिकारी कौशल कुमार की अध्यक्षता में उनके कार्यालय कक्ष में शोभन–एकमीघाट पथ से एम्स दरभंगा की संपर्कता को और सुगम बनाने हेतु मार्ग रेखांकन (Alignment) में किए जा रहे परिवर्तनों पर महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई।
बैठक में जिला भू-अर्जन पदाधिकारी, कार्यपालक अभियंता पथ प्रमंडल दरभंगा, सहायक अभियंता पथ अवर प्रमंडल-1 तथा परामर्शी संस्था Arch-Aid Architects & Engineers Pvt. Ltd. के प्रतिनिधि उपस्थित रहे।
कार्यपालक अभियंता, पथ प्रमंडल ने अवगत कराया कि शोभन–एकमीघाट पथ को 2-लेन से 4-लेन में अपग्रेड करने हेतु निविदा प्रक्रिया लगभग पूरी हो चुकी है तथा संवेदक का चयन भी किया जा चुका है।
भू-अर्जन कार्य तेज करने का निर्देश
जिलाधिकारी ने भू-अर्जन पदाधिकारी, दरभंगा को निर्देश दिया कि सड़क निर्माण से जुड़े भू-अर्जन कार्यों में और तेजी लाई जाए ताकि समयबद्ध ढंग से कार्य आगे बढ़ सके।
सुरक्षा व तकनीकी कारणों से 400 मीटर मार्ग रेखांकन में परिवर्तन
बैठक में बताया गया कि प्रस्तावित 4-लेन सड़क एनएच-27 (शोभन चौक) से जुड़ती है, जो पहले से ही 4-लेन है। ऐसे में 90° पर सीधे संपर्कता देना तकनीकी व रोड सेफ्टी दोनों दृष्टिकोणों से उपयुक्त नहीं है।
इसी कारण लगभग 400 मीटर का Alignment बदला जा रहा है, ताकि—
• Design Speed बनी रहे
• वाहनों की आवाजाही सुरक्षित हो
• जंक्शन पर दुर्घटना की आशंका कम हो
साथ ही शोभन से मकिया तक खिरोई नदी के पश्चिमी तटबंध पर सड़क निर्माण भी प्रगति पर है, जिसका जंक्शन भी शोभन चौक पर ही आता है। एनएच-27 पर अवस्थित HL RCC ब्रिज को देखते हुए यह जंक्शन तकनीकी रूप से उपयुक्त नहीं माना गया है।
क्षेत्रवासियों को बड़े लाभ
यह सड़क एनएच-322 (एकमीघाट) से शुरू होकर एम्स दरभंगा होते हुए एनएच-27 शोभन तक जाएगी। इसके निर्माण से—
• समस्तीपुर, मुजफ्फरपुर, मधुबनी, सहरसा, सुपौल, पूर्णिया सहित कई जिलों के लोगों को एम्स दरभंगा तक तेज व सरल संपर्कता मिलेगी।
• दरभंगा शहर में जाम की समस्या से भी राहत मिलेगी।
एम्स के समीप Elevated रोड की आवश्यकता
कार्यपालक अभियंता ने बताया कि एम्स के निकट लगभग 800 मीटर लंबी एलिवेटेड सड़क की आवश्यकता है, ताकि आने वाले समय में वहाँ निर्बाध व सरल यातायात बना रहे।
जिलाधिकारी ने इस संबंध में प्रस्ताव तैयार कर विभाग को प्रेषित करने का निर्देश पथ प्रमंडल को दिया।