राष्ट्रीय लोक अदालत की सफलता हेतु बैंक अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक
राष्ट्रीय लोक अदालत की सफलता हेतु बैंक अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक
राष्ट्रीय लोक अदालत की सफलता हेतु बैंक अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक
दस्तक 7मीडिया /दरभंगा
प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश सह अध्यक्ष, जिला विधिक सेवा प्राधिकार शिव गोपाल मिश्र के निर्देश पर आगामी राष्ट्रीय लोक अदालत की सफल तैयारी को लेकर बैंक अधिकारियों के साथ एक महत्वपूर्ण समीक्षात्मक बैठक एडीआर भवन में आयोजित की गई।
बैठक की अध्यक्षता मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट श्री जुनैद आलम एवं प्राधिकार की सचिव श्रीमती आरती कुमारी ने संयुक्त रूप से की। इस दौरान अब तक किए गए कार्यों तथा तैयारियों की विस्तृत प्रगति रिपोर्ट पर चर्चा की गई।
सचिव ने बताया कि ऋणियों को नोटिस जारी कर दिया गया है, तथा बैंक शाखाओं से संपर्क करने वाले ऋणधारकों की सफल प्रि-काउंसलिंग कर मामलों को लोक अदालत में निष्पादन हेतु तैयार किया जा रहा है।
उन्होंने बैंक अधिकारियों को निर्देश दिया कि—
• लोक अदालत के माध्यम से ऋण चुकता करने वाले लाभार्थियों को अधिकतम छूट देने की व्यवस्था की जाए।
• बैंक स्तर पर लंबित ऋण-संबंधी मामलों के त्वरित समाधान के लिए सक्रिय पहल सुनिश्चित की जाए।
सचिव ने विशेष रूप से कहा कि 13 दिसंबर को बेनीपुर एवं बिरौल न्यायालय में विशेष बैंक प्रतिनिधियों की प्रतिनियुक्ति सुनिश्चित की जाए, ताकि अधिक से अधिक ऋण-संबंधी मामलों का निपटान किया जा सके।
उन्होंने निर्देश दिया कि पिछली लोक अदालत की तुलना में बेहतर और प्रभावी परिणाम प्राप्त करने के लिए सभी बैंक अधिकारी समन्वयपूर्वक कार्य करें।