दरभंगा पुलिस की कार्रवाई: कई वारंटी व नामजद अभियुक्त गिरफ्तार, एक घर पर इश्तिहार भी चिपकाया
दरभंगा पुलिस की कार्रवाई: कई वारंटी व नामजद अभियुक्त गिरफ्तार, एक घर पर इश्तिहार भी चिपकाया
दरभंगा पुलिस की कार्रवाई: कई वारंटी व नामजद अभियुक्त गिरफ्तार, एक घर पर इश्तिहार भी चिपकाया
दस्तक 7मीडिया /दरभंगा
दरभंगा जिले के विभिन्न थानों की पुलिस ने 04 दिसम्बर 2025 को अलग–अलग मामलों में त्वरित कार्रवाई करते हुए कई वारंटी, कुर्की वारंटी और नामजद अभियुक्तों को गिरफ्तार किया। वहीं एक इश्तिहार वारंटी के घर पर न्यायालय के आदेशानुसार इश्तिहार भी चिपकाया गया।
सोनकी थाना की कार्रवाई
सोनकी थाना पुलिस ने NBW वारंटियों को पकड़ने के लिए अभियान चलाया।
गिरफ्तार अभियुक्त:
1. होसिल मुखिया, पिता– स्व. जुगेश्वर मुखिया, साकिन– देकुली
2. राजेश महतो, पिता– स्व. रामेश्वर महतो, साकिन– शहिला
दोनों को न्यायालय से निर्गत NBW के आधार पर गिरफ्तार किया गया।
जमालपुर थाना की कार्रवाई
जमालपुर थाना द्वारा वारंटी अभियुक्त
• सिताय सदा, साकिन– भूबॉल, थाना– जमालपुर, जिला– दरभंगा
को विधिवत गिरफ्तार किया गया।
जाले थाना की कार्रवाई
जाले थाना कांड संख्या 159/25 के प्राथमिक अभियुक्त
• विक्रम सहनी, पिता– कपल सहनी, साकिन– खरका बसंत
को दबोच लिया गया।
वाजितपुर थाना की कार्रवाई
माननीय न्यायालय के आदेश पर इश्तिहार वारंटी
• छोटे सहनी, पिता– शनिचर सहनी, साकिन– विधिपुर
के घर पर पुलिस द्वारा विधिवत इश्तिहार चिपकाया गया।
सदर थाना की कार्रवाई
सदर थाना पुलिस ने कुर्की वारंटी अभियुक्त
• अभिषेक कुमार, पिता– सुरेन्द्र प्रसाद, साकिन– जे.पी. चौक, कटरहिया रोड
को गिरफ्तार किया।
कमतौल थाना की कार्रवाई
कमतौल थाना कांड संख्या 264/25, धारा 96/64 BNS एवं 4/6 POCSO Act के प्राथमिक अभियुक्त
• गन्नीउर रहमान उर्फ जिशान, पिता– सैफर रहमान, साकिन– कुम्हरौली
को गिरफ्तार कर न्यायिक प्रक्रिया हेतु भेज दिया।