कैनरा बैंक की नई सुपौल (बिरौल) शाखा का भव्य उद्घाटन, व्यवसायियों में उत्साह,क्षेत्र वासियों को मिल सकेगी बेहतर बैंकिंग सुविधाएं
दस्तक7मिडिया, उत्तम सेनगुप्ता, दरभंगा।
कैनरा बैंक, भारत सरकार का एक उपक्रम, ने 04 दिसंबर 2025 गुरुवार को अपनी नई सुपौल (बिरौल) शाखा का भव्य उद्घाटन समारोह आयोजित किया। यह नई शाखा सुपौल बाज़ार, खादी भंडार हनुमान मंदिर के सामने,राधे कृष्णा भवन बिरौल, दरभंगा में स्थित है। बैंक की नई शाखा का शुभ उद्घाटन दोपहर 12:00 बजे हुआ। यह गौरवशाली कार्य श्री अजय कुमार, महाप्रबंधक-सह-अंचल प्रमुख,अंचल कार्यालय, पटना, राज्य सभा सांसद प्रतिनिधि संजीव कुमार झा के कर कमलों द्वारा संपन्न हुआ। समारोह के विशिष्ट अतिथि के रूप में श्री शिव शंकर, सहायक महाप्रबंधक, क्षेत्रीय कार्यालय, मुजफ्फरपुर, उपस्थित थे। इसके अलावा मकान मालिक पितांबर मिश्र, प्रोफेसर राधे श्याम मिश्र,रजनीश कुमार सिंह, अभिजीत कुमार,वीआईपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष संतोष सहनी, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष वैद्यनाथ सहनी,अधिवक्ता नटवर मिश्र, मुखिया प्रतिनिधि लदहो पंचायत, व्यवसाय बलराम टेकड़ीवाल,संतोष प्रधान, कन्हैया कुंवर, उग्रनाथ मिश्र, रविन्द्र मिश्र,केशव मिश्र, सनोज नायक,मुरली आचार्य,फूल बाबू आचार्य, कन्हैया आचार्य के साथ ही केनरा बैंक के क्षेत्रीय कार्यालय से आए पदाधिकारी प्रेम शंकर चौधरी सहित दर्गजनों गणमान्य लोग मौजूद थे। यह उद्घाटन समारोह बैंक की ग्राहक सेवा और पहुंच का विस्तार करने की प्रतिबद्धता को दर्शाता है, जिससे क्षेत्र के निवासियों को बेहतर बैंकिंग सुविधाएं मिल सकेंगी।
इस शुभ अवसर के श्री राजेश कुमार, शाखा प्रबंधक, सुपौल (बिरौल) शाखा, ने समस्त क्षेत्रवासियों, गणमान्य लोगों को स्वागत और धन्यवाद ज्ञापित किया।
