दरभंगा में तीनों पुलिस अधीक्षकों की संयुक्त पहल,जनसुनवाई में आमजन की सुनाई गई समस्याएं, कई मामलों का मौके पर हुआ निपटारा
दरभंगा में तीनों पुलिस अधीक्षकों की संयुक्त पहल,जनसुनवाई में आमजन की सुनाई गई समस्याएं, कई मामलों का मौके पर हुआ निपटारा
दरभंगा में तीनों पुलिस अधीक्षकों की संयुक्त पहल,जनसुनवाई में आमजन की सुनाई गई समस्याएं, कई मामलों का मौके पर हुआ निपटारा
दस्तक 7मीडिया ,दरभंगा /
दरभंगा। आम लोगों की समस्याओं के त्वरित समाधान को लेकर बुधवार को जिले के तीनों पुलिस अधीक्षक—वरीय पुलिस अधीक्षक (एसएसपी), ग्रामीण पुलिस अधीक्षक तथा नगर पुलिस अधीक्षकद्वारा अलग-अलग जनसुनवाई का आयोजन किया गया। इन जनसुनवाईयों में दर्जनों शिकायतें सुनी गईं और कई मामलों का उसी समय समाधान कराया गया।
एसएसपी कार्यालय में जनसुनवाई, सात दिनों में निपटारे का निर्देश
आज दिनांक 03 दिसंबर 2025 को वरीय पुलिस अधीक्षक, दरभंगा ने अपने कार्यालय कक्ष में उपस्थित शिकायतकर्ताओं की समस्याओं को गंभीरता से सुना। उन्होंने संबंधित पदाधिकारियों को निर्देश दिया कि प्रत्येक आवेदन का निपटारा वैधानिक प्रक्रिया के तहत सात दिनों के भीतर सुनिश्चित किया जाए।
पिछली जनसुनवाई में प्राप्त शिकायतों की प्रगति की भी समीक्षा की गई और लंबित मामलों को समयबद्ध तरीके से समाप्त करने का आदेश दिया गया।
एसएसपी ने कहा कि जनसुनवाई का मुख्य उद्देश्य आमजन की समस्याओं का शीघ्र और पारदर्शी समाधान करना है, और यह प्रक्रिया आगे भी निरंतर जारी रहेगी।
ग्रामीण पुलिस अधीक्षक की जनसुनवाई,चार आवेदनों पर त्वरित कार्रवाई
ग्रामीण पुलिस अधीक्षक, दरभंगा द्वारा प्रतिदिन की तरह आज भी लोगों की समस्याएं सुनी गईं।
आज की जनसुनवाई में मनिगाछी थाना-01, बहेड़ी-02 और अलीनगर थाना-01 से कुल 04 आवेदक पहुंचे।
कई शिकायतों का मौके पर ही समाधान कर दिया गया, जबकि शेष मामलों को वैधानिक कार्यवाही हेतु संबंधित थानाध्यक्षों को सौंपा गया। ग्रामीण एसपी ने स्पष्ट कहा कि हर genuine शिकायत पर कार्रवाई तय है।
नगर पुलिस अधीक्षक की जनसुनवाई,पांच आवेदनों पर सुनवाई, मौके पर निपटान भी
नगर पुलिस अधीक्षक, दरभंगा की ओर से भी प्रतिदिन की भांति जनसुनवाई आयोजित की गई।
आज सोनकी थाना-02, सदर थाना-01, बहादुरपुर थाना-01, विश्वविद्यालय थाना-01 से कुल 05 आवेदन प्रस्तुत किए गए।
नगर एसपी ने सभी शिकायतों को गंभीरता से सुनते हुए कई मामलों का तत्काल निपटारा करवा दिया। शेष आवेदनों पर त्वरित कानूनी प्रक्रिया सुनिश्चित करने के लिए थाना प्रभारियों को आवश्यक निर्देश दिए गए।