दरभंगा में एसएसपी की बड़ी समीक्षा बैठक: E-साक्ष्य, E-सम्मन और IRAD एप्प के सक्रिय उपयोग पर कड़े निर्देश

दस्तक 7मीडिया ,दरभंगा 

वरीय पुलिस अधीक्षक जगुनाथ रेडडी जला रेडडी  के द्वारा जिले के सभी थानाध्यक्षों एवं अनुसंधानकर्ताओं के साथ एक महत्वपूर्ण समीक्षा बैठक का आयोजन एसएसपी कार्यालय, दरभंगा में किया गया।

बैठक के दौरान एसएसपी ने अपराध नियंत्रण, अनुसंधान की गुणवत्ता तथा तकनीकी संसाधनों के प्रभावी उपयोग पर विस्तार से चर्चा की। उन्होंने स्पष्ट निर्देश देते हुए कहा कि—
E-साक्ष्य (इलेक्ट्रॉनिक साक्ष्य) के संग्रह, संरक्षण और विश्लेषण को प्राथमिकता दी जाए।
E-सम्मन की प्रक्रिया को पूर्णतः सक्रिय रखा जाए ताकि केस डायरी और न्यायालयीय कार्यवाही में गति लाई जा सके।
सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाने के लिए यातायात नियमों का सख्ती से पालन करवाने का निर्देश दिया।दुर्घटनाओं से संबंधित सभी मामलों में IRAD ऐप का अनुसंधान में सक्रिय और अनिवार्य उपयोग सुनिश्चित किया जाए, ताकि डाटा संग्रह और विश्लेषण अधिक सटीक और प्रभावी हो सके।

एसएसपी ने अधिकारियों को चेतावनी भरे लहज़े में कहा कि लापरवाही या निर्देशों की अवहेलना किसी भी स्तर पर बर्दाश्त नहीं की जाएगी। बैठक में मौजूद अधिकारियों को मामलों के त्वरित निष्पादन और तकनीक आधारित आधुनिक पुलिसिंग अपनाने पर विशेष बल दिया गया।