ठंड में उजाड़े जा रहे गरीबों के घरों पर भड़का गुस्सा!भाकपा (माले) का दरभंगा DM कार्यालय के समक्ष जबरदस्त प्रदर्शन “बुल्डोजर राज बंद करो – पुनर्वास दो, अधिकार दो!” की गूंज से थर्राया समाहरणालय
ठंड में उजाड़े जा रहे गरीबों के घरों पर भड़का गुस्सा!भाकपा (माले) का दरभंगा DM कार्यालय के समक्ष जबरदस्त प्रदर्शन “बुल्डोजर राज बंद करो – पुनर्वास दो, अधिकार दो!” की गूंज से थर्राया समाहरणालय
ठंड में उजाड़े जा रहे गरीबों के घरों पर भड़का गुस्सा!भाकपा (माले) का दरभंगा DM कार्यालय के समक्ष जबरदस्त प्रदर्शन
“बुल्डोजर राज बंद करो – पुनर्वास दो, अधिकार दो!” की गूंज से थर्राया समाहरणालय
दस्तक 7मीडिया ,दरभंगा /
बिहार में गरीबों के घरों और रोज़गार पर अतिक्रमण के नाम पर चल रही बुल्डोजर कार्रवाई के खिलाफ भाकपा (माले) का आक्रोश बुधवार को दरभंगा में फूट पड़ा। राज्यव्यापी आह्वान के तहत पार्टी की जिला कमिटी, खेग्रामस और बिहार राज्य व्यवसायिक महासंघ के बैनर तले भारी संख्या में लोगों ने दरभंगा DM कार्यालय के समक्ष दमदार प्रदर्शन किया।
प्रदर्शनकारियों का जुलूस पोलो मैदान से शुरू होकर जेल रोड, लोहिया चौक, लहेरियासराय टावर होते हुए समाहरणालय गेट तक पहुंचा, जहां उन्होंने सड़क जाम कर विरोध शुरू किया। पूरे मार्ग में प्रदर्शनकारी “बुल्डोजर पर रोक लगाओ!, पर्चा दो–रोजगार दो!, बिना पुनर्वास घर उजाड़ना बंद करो!, फुटपाथ दुकानदारों को वेंडिंग जोन दो!” जैसे नारे बुलंद करते रहे।
प्रदर्शन का नेतृत्व भाकपा (माले) राज्य कमिटी सदस्य अभिषेक कुमार, इंसाफ मंच के राज्य उपाध्यक्ष नेयाज अहमद, एपवा जिला सचिव शनिचरी देवी, जिला स्थाई समिति सदस्य अशोक पासवान, एक्टू जिला अध्यक्ष रामनारायण पासवान, खेग्रामस राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य देवेंद्र कुमार सहित कई नेताओं ने किया।
बहादुरपुर प्रखंड के लाल शाहपुर के वे सभी पीड़ित परिवार भी शामिल हुए, जिनके घर हाल ही में बुल्डोजर से उजाड़े गए।
समाहरणालय गेट पर हंगामेदार माहौल के बीच सदर डीसीएलआर खुद बाहर आए, आंदोलनकारियों से ज्ञापन लिया और बाद में प्रतिनिधि मंडल के साथ वार्ता की।
सभा की अध्यक्षता भरत राम ने की, जबकि भाकपा (माले) जिला सचिव बैद्यनाथ यादव, नेयाज अहमद, अशोक पासवान, हरि पासवान, सुरेंद्र पासवान, अभिषेक कुमार, विनोद सिंह समेत अनेक नेताओं ने संबोधित किया।
सभी वक्ताओं ने एक स्वर में कहा—
“कड़ाके की ठंड में गरीबों के सिर से छत छीनना सिर्फ अमानवीय ही नहीं, बल्कि शासन की संवेदनहीनता की पराकाष्ठा है। छोटे-छोटे बच्चों के साथ खुले आसमान तले रोते-बिलखते परिवारों को सरकार नहीं देख रही है। ऐसे अन्याय के खिलाफ संघर्ष और तेज होगा।”
नेताओं ने चेतावनी दी कि गरीबों के पुनर्वास की ठोस व्यवस्था किए बिना किसी भी प्रकार की उजाड़-उजाड़ी बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
राष्ट्रीय मंच पर बिहार का मान,नरमा नवानगर पंचायत की मुखिया अनुराधा सिंह को ‘कौन बनेगा करोड़पति'(केबीसी) टीम करेगी सम्मानित, महानायक अमिताभ बच्चन के हाथों मिलेगा ‘उत्कृष्ट कार्य’ का सम्मान; दरभंगा में जश्न का माहौल
दरभंगा में एसएसपी की बड़ी समीक्षा बैठक: E-साक्ष्य, E-सम्मन और IRAD एप्प के सक्रिय उपयोग पर कड़े निर्देश