ऑपरेशन मुस्कान, पुलिस ने लौटाया गुम हुआ मोबाइल, युवक की खुशी का ठिकाना नहीं।
ऑपरेशन मुस्कान, पुलिस ने लौटाया गुम हुआ मोबाइल, युवक की खुशी का ठिकाना नहीं।
ऑपरेशन मुस्कान, पुलिस ने लौटाया गुम हुआ मोबाइल, युवक की खुशी का ठिकाना नहीं।
दस्तक7मिडिया, बिरौल, दरभंगा
घनश्यामपुर पुलिस की पहल ‘ऑपरेशन मुस्कान’ के तहत एक बड़ी सफलता हासिल हुई है। पुलिस ने तीन महीने पहले गुम हुए एक मोबाइल फोन को बरामद कर उसके धारक सुमित कुमार को सुपुर्द कर दिया। अपना खोया हुआ मोबाइल वापस पाकर युवक के चेहरे पर खुशी और संतोष साफ देखा गया।
घनश्यामपुर गांव निवासी सुमित कुमार ने बताया कि उनका मोबाइल फोन भारतीय स्टेट बैंक जाते समय रास्ते में कहीं गिर गया था। उन्होंने तुरंत इस संबंध में घनश्यामपुर थाने में गुमशुदगी की शिकायत दर्ज कराई थी।
थानाध्यक्ष आलोक ने जानकारी देते हुए बताया कि सुमित कुमार की शिकायत के आधार पर पुलिस ने गहन जांच शुरू कर दी थी। एएसआई अशोक कुमार के नेतृत्व में पुलिस टीम ने तकनीकी और गोपनीय सूत्रों की मदद से लगातार कार्रवाई की।
पुलिस की मेहनत रंग लाई और गुम हुए मोबाइल फोन को मधुबनी जिले के भेजा थाना क्षेत्र के बलथी गांव से मंगलवार देर रात सफलतापूर्वक बरामद किया गया।
एएसआई अशोक कुमार ने बताया कि कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद, बरामद मोबाइल को बुधवार को सुमित कुमार को सौंप दिया गया। मौके पर एएसआई रजनीश कुमार सिंह मौजूद थे।
अपना खोया हुआ और कीमती मोबाइल वापस पाकर सुमित कुमार ने घनश्यामपुर पुलिस के प्रति गहरा आभार व्यक्त किया। उन्होंने पुलिस की कार्यशैली और ‘ऑपरेशन मुस्कान’ पहल की सराहना की। यह घटना पुलिस और जनता के बीच विश्वास और सहयोग को और मजबूत करती है।
कुशेश्वरस्थान में अतिक्रमण पर चला बुलडोजर,प्रशासन के सड़क पर उतरते ही अतिक्रमणकारियों में हटाने की लगी होरदर्जनों लोगों पर लगाया गया आर्थिक दंड।
राष्ट्रीय मंच पर बिहार का मान,नरमा नवानगर पंचायत की मुखिया अनुराधा सिंह को ‘कौन बनेगा करोड़पति'(केबीसी) टीम करेगी सम्मानित, महानायक अमिताभ बच्चन के हाथों मिलेगा ‘उत्कृष्ट कार्य’ का सम्मान; दरभंगा में जश्न का माहौल