कुशेश्वरस्थान में अतिक्रमण पर चला बुलडोजर,प्रशासन के सड़क पर उतरते ही अतिक्रमणकारियों में हटाने की लगी होरदर्जनों लोगों पर लगाया गया आर्थिक दंड।

दस्तक मिडिया 7, प्रशांत कुमार/कुशेश्वरस्थान।

कुशेश्वरस्थान में बुधवार को नगर पंचायत क्षेत्र के मुख्य मार्ग एस एच 56 में चिन्हित दूरी पर अतिक्रमण पर बुलडोजर चला। पूर्व घोषित सूचना के मुताबिक़ कुशेश्वरस्थान पूर्वी नगर पंचायत क्षेत्र में अतिक्रमण हटाने के लिए प्रशासन पर उतरी। सीओ गोपाल पासवान नगर पंचायत के कार्यपालक अधिकारी गोपाल कुमार थाना अध्यक्ष अंकित चौधरी सुरक्षा बलों और नगर कर्मचारियों एवं बुलडोजर के साथ जैसे ही अतिक्रमण हटाने के लिए यादव टोल के निकट पहुंचे वैसे ही यादव टोल से धबौलिया मुख्य मार्ग के दोनों ओर के व्यवसायियों में अतिक्रमण हटाने की होर लग गयी। प्रशासन ने चिन्हित दूरी तय अस्थायी रूप से किए गए अतिक्रमण को हटाते हुए दर्जनों अतिक्रमणकारियों पर आर्थिक दंड भी लगाया गया। अतिक्रमण मुक्त अभियान में विधी व्यवस्था का जायजा लेने पहुंचे बिरौल एसडीपीओ प्रभाकर तिवारी ने मौके उपस्थित थाना अध्यक्ष को आवश्यक निर्देश दिया। वहीं 29 अतिक्रमणकारियों से 21300 रुपया वसूल की गई साथ ही 6 अतिक्रमणकारियों को 5000 की राशि नोटिस दिया गया।

इस मामले में नगर पंचायत के कार्यपालक अधिकारी श्री कुमार ने बताया कि अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई निरंतर चलेगी। ने बताया कि तीर्थ स्थल होने के कारण यहां श्रद्धालुओं की काफी भीड़ रहती है और अतिक्रमण के कारण जाम की समस्या बनी रहती थी। विगत एक सप्ताह से अतिक्रमण हटाने के लिए प्रचार प्रसार किया जा रहा था। आज अतिक्रमण हटाया गया और अतिक्रमण करियों से जुर्माना भी वसूल की गई है। अमीन के द्वारा सड़क की नापी की जा रही है आगे भी लगातार अतिक्रमण हटाया जाएगा। जिन अतिक्रमण करियों को हटाया गया है वह अगर पुनः अतिक्रमण करते है तो उनसे अधिकतम राशि का जुर्माना किया जायेगा।