दरभंगा में आरओबी निर्माण की रफ्तार बढ़ाने के निर्देश ,
जिलाधिकारी कौशल कुमार की अध्यक्षता में विस्तृत समीक्षा बैठक, जाम से राहत के लिए नए प्रस्ताव

दस्तक 7मीडिया ,दरभंगा /

समाहरणालय परिसर में बुधवार को जिलाधिकारी  कौशल कुमार की अध्यक्षता में जिले में निर्माणाधीन सभी रेलवे ओवरब्रिज (आरओबी) कार्यों की उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में निर्माण कार्यों की प्रगति, बाधाएँ और त्वरित समाधान पर विस्तार से चर्चा की गई।

बैठक में बिहार राज्य पुल निर्माण निगम लिमिटेड, कार्य प्रमंडल दरभंगा के वरीय परियोजना अभियंता ने पंडा सराय गुमटी, बेला गुमटी, कगवा गुमटी और चट्टी गुमटी पर चल रहे कार्यों की अद्यतन स्थिति की जानकारी जिलाधिकारी को दी।

 जाम से मुक्ति के लिए नया प्रस्ताव

बैठक में बताया गया कि LC–2 (Special) पर लगातार लगने वाले जाम को कम करने के लिए
6 सेल कल्वर्ट से सर्विस रोड को जोड़ते हुए, एक्जिस्टिंग ब्रिज के बाईं ओर से भी आवागमन शुरू करने का प्रस्ताव तैयार किया गया है।
इससे न केवल यातायात सुगम होगा बल्कि निर्माण कार्य की रफ्तार भी बढ़ेगी।

 अतिक्रमण हटाने की मांग

अधिकारियों ने जिलाधिकारी से LC–1 और LC–28 पर आरओबी निर्माण में बाधा बने अतिक्रमण हटाने हेतु आवश्यक कार्रवाई की मांग की।

 जिलाधिकारी के सख्त निर्देश

जिलाधिकारी श्री कौशल कुमार ने अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए,सभी आरओबी निर्माण कार्यों में स्पीड बढ़ाई जाए।
निर्माण में आ रही बाधाओं का शीघ्र समाधान सुनिश्चित किया जाए।एलसी–18 पंडासराय में आर/ई वाल कार्य में तेजी लाई जाए। आरओबी भाग का डिजाइन और ड्राइंग जल्द उपलब्ध कराया जाए।
एलसी–21 पर सुपर स्ट्रक्चर और नाला निर्माण को तेजी से पूर्ण किया जाए।

पुल निगम का आश्वासन

वरीय परियोजना अभियंता ने आश्वासन दिया कि
“सभी आरओबी और संबंधित कार्यों को निर्धारित समय-सीमा में तेज गति से पूरा किया जाएगा।”

 जिलाधिकारी का स्पष्ट संदेश

जिलाधिकारी ने कहा कि“ये परियोजनाएँ दरभंगा शहर के यातायात सुधार और नागरिक सुविधा से सीधे जुड़ी हैं। सभी विभाग बेहतर समन्वय के साथ गुणवत्ता और समय-सीमा का सख्ती से पालन करें।”