बार एसोसिएशन, बिरौल परिसर में ‘अधिवक्ता दिवस’ का आयोजन, न्याय प्रणाली में वकीलों की भूमिका पर डाला प्रकाश

दस्तक7मिडिया, बिरौल, दरभंगा।

भारत के प्रथम राष्ट्रपति, महान स्वतंत्रता सेनानी और प्रख्यात अधिवक्ता डॉ. राजेंद्र प्रसाद की जयंती के अवसर पर, बार एसोसिएशन बिरौल के परिसर में ‘अधिवक्ता दिवस’ बड़े ही उत्साह और गरिमा के साथ मनाया गया। इस अवसर पर न्यायिक प्रक्रिया और समाज निर्माण में अधिवक्ताओं की महती भूमिका पर प्रकाश डाला गया, साथ ही वरिष्ठ वकीलों को सम्मानित भी किया गया। मौके पर उपस्थित संघ के अध्यक्ष बच्चे लाल झा, सचिव राजकपूर पांडेय, संतोष कुमार सिंह,श्रवण झा, सहित दर्जनों अधिवक्ताओं ने उनके जीवन, कानूनी विशेषज्ञता और देश के संविधान निर्माण में उनके अविस्मरणीय योगदान को याद किया। वक्ताओं ने कहा कि अधिवक्ता न्याय के सच्चे प्रहरी हैं, जो बार और बेंच के बीच समन्वय स्थापित कर पीड़ित पक्ष को न्याय दिलाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। उन्होंने डॉ. राजेंद्र प्रसाद के आदर्शों पर चलने का आह्वान किया।